मौसम : ठंड में खास हो गई आम की लकड़ी, 189 रुपये में दो किलो
भागलपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। एक व्यक्ति ने ऑनलाइन 189 रुपये में दो किलो आम की लकड़ी मंगाई, जो आम के फल से ...और पढ़ें

189 किलोग्राम आम की लकड़ी।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। मौसम : ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ अपना रहे हैं। हालांकि ज्यादातर घरों में बिजली वाला हीटर और ब्लोअर चलाया जाता है। कुछ घरों में तो लकड़िया जलाकर उसके चारों ओर घर से सदस्य बैठकर बातें करते हैं। शुक्रवार को ठंड काफी ज्यादा थी। लोग परेशान थे। लालूचक अंगारी निवासी सौरभ कुमार को उनके पिताजी संजय कुमार झा ने कहा कि कहीं से जाकर लकड़ी लेकर आओ। ठंड काफी है। आग के पास बैठना होगा। सौरभ ने लकड़ी खरीदने के लिए इधर-उधर हाथ-पैर तो मारी। लेकिन ठंड इतनी ज्यादा थी कि बाहर निकलने हिम्मत नहीं हुआ। उन्होंने घर बैठे दो किलो आम की लकड़ी आनलाइन ऑडर दे दिया। एक घंटे में आनलाइन मार्केटिंग करने वाले कर्मी दो किलो लकड़ी लेकर घर आ गए। लड़की की कीमत 189 रुपये थी। लेकिन दो किलो लकड़ी से क्या होगा। घर के सभी लोग एक घंटा तक आग के पास बैठे, फिर सभी ने रजाई में शरण ली।
आम से ज्यादा दाम पर बिके आम की लकड़ी
यहां बता दें कि आनलाइन मार्केट में आम से ज्यादा आम की लड़की की कीमत वसूली जा रही है। सामान्यतया इस अलाके में 30 रुपये किलो से लेकर 70 रुपये तक बढ़िया आम मिल जाता है। हालांकि कुछ आम की कीमत इससे ज्यादा होती है। लेकिन आम की लकड़ी 95 रुपये किलो के आसपास मिले, यह सोचने वाली बात है। हालांकि आरा मिल आदि में आग जलाने के लिए काफी कम कीमत पर लकड़ी उपलब्ध है।
शीत दिवस जैसी स्थिति बनी है
भागलपुर में ठंड का सितम अभी और बढ़ने वाला है। शीत दिवस जैसी स्थिति फिलहाल बनी रहेगी और घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। सुबह और देर रात सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन कायम है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ कुछ राहत मिलने की संभावना है।
तापमान कम होता जा रहा है
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, भागलपुर के मौसम विज्ञानी रोहित अमन ने बताया कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में सौ प्रतिशत आर्द्रता रही और उत्तर-पश्चिमी हवा चार किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चली, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस हुआ। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री और न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां 97 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 8.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चलती रही।
खबरें और भी
10 से 14 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
बीएयू सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 14 जनवरी के दौरान जिले में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है। 10 और 11 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री और न्यूनतम 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 90–95 प्रतिशत रह सकती है। 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।
गेहूं, सरसों, चना में सिंचाई करें
मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि शुष्क मौसम में गेहूं, सरसों, चना समेत अन्य रबी फसलों में आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें। लगातार पछुआ हवाओं और कम तापमान के कारण पाले की आशंका बनी रहेगी, इसलिए सब्जियों और नई बोआई वाली फसलों को बचाने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई या अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं। ठंड के कारण कीटों की सक्रियता कम रहने की संभावना है, ऐसे में अनावश्यक कीटनाशक छिड़काव से बचने की सलाह दी गई है।