पूर्णिया: पति की हत्या के लिए प्रेमी को फ्लाइट से बुलाया; किडनैपिंग के बाद गला दबाकर मारा, कोसी में फेंका शव
नवगछिया पुलिस ने पति उमेश शर्मा की हत्या के आरोप में पत्नी अनीता देवी और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी पंकज शर्मा ...और पढ़ें

हत्याकांड की जानकारी देते एसपी, पीछे काले ड्रेस में गिरफ्तार आरोपी। फोटो जागरण
HighLights
पति उमेश शर्मा की हत्या के आरोप में पत्नी अनीता देवी गिरफ्तार।
प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या।
शव कोसी नदी में फेंका गया, मुख्य आरोपी पंकज फरार।
संवाद सूत्र, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में इन दोनों पत्नी को अपना पति पसंद नहीं आने के कारण प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या करने की घटना चरम पर है। ऐसे एक मामले में दो दिन पूर्व खरीक थाना क्षेत्र की अनीता देवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी।
इस घटना को लेकर के नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कर नवगछिया थाना क्षेत्र में हुए अपहरण एवं हत्या कांड का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर मामले का सफल उद्भेदन करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि 6 अगस्त को उमेश शर्मा के लापता होने की सूचना पर नवगछिया थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया।
तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
प्रेम प्रसंग के चलते हत्या
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जिसका पति विरोध करता था। इसी कारण साजिश रचकर उमेश शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को साक्ष्य मिटाने की नीयत से कोसी नदी में फेंक दिया गया।
एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि शव कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने बताया कि घटनाओं को लेकर के पूर्व से अनीता देवी एवं उसके प्रेमी पंकज शर्मा के साथ पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण पंकज शर्मा ने अपने दोस्त सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघाट निवासी मोहम्मद सोहेल एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज निवासी मोहम्मद इरफान द्वारा प्लान के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किसी बात को लेकर कटिहार में पंचायत करने को लेकर गाड़ी में बिठाया और कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी के पुल के पास ले जाकर उसकी हत्या कर उसे नदी में फेंक दिया।
खबरें और भी
इस मामले में अनीता देवी एवं मोहम्मद सोहेल एवं मोहम्मद इरफान की गिरफ्तारी के बाद इसका उद्भेदन हो पाया। इस घटना को लेकर के नवगछिया एसपी ने बताया कि यह चार या पांच अगस्त को हैदराबाद से इसी घटना का अंजाम देने के लिए हवाई जहाज से पूर्णिया आया था।
वहां से वह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत निजी वाहन स्कॉर्पियो से नवगछिया स्टेशन पहुंचा। वहां से अनीता देवी व उसका पुत्र आगे बढ़कर खरीक गांव पहुंच गया, लेकिन पीछे से मृतक उमेश शर्मा को पंकज शर्मा मोहम्मद सोहेल मोहम्मद इरफान द्वारा गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लिया।
इस घटना की पूरी जानकारी अनीता देवी को थी।अनीता की शादी उमेश शर्मा से 10 12 वर्ष पूर्व इसी गोपालपुर थाना क्षेत्र सिंघिया मकनदपुर में हुई थी। एसपी ने घटना का उद्भेदन करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। आरोपितों के खिलाफ फास्ट ट्रायल चलाया जाएगा।
पंकज शर्मा व मृतक उमेश शर्मा थे रिश्तेदार
मृतक उमेश शर्मा एवं पंकज शर्मा के बीच रिश्तेदारी रहने के कारण आए दिन पंकज शर्मा उमेश शर्मा के घर आना जाना होता रहता था। इसी बीच उमेश शर्मा की पत्नी से पंकज शर्मा का प्रेम हो गया।
पंकज शर्मा खगड़िया जिले के पास बंदर गांव का रहने वाला है। वह पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध की आड़ में महिला के साथ अवैध रिश्ता बना रखा था।
उमेश शर्मा इसके कारण पंकज को पसंद नहीं करने लगा था। इसी को लेकर के उमेश शर्मा की पत्नी एवं पंकज शर्मा ने मिलकर हत्या का साजिश रच और पंकज को हैदराबाद से हवाई जहाज से पूर्णिया बुलाकर दो साथी के साथ मिलकर हत्या का अंजाम दे दिया।
यहां तक की पंकज को बीमारी का बहाना बनाकर डॉक्टर से दिखाने के नाम पर उमेश को नवगछिया लाया जहां उमेश को कई घंटे तक नवगछिया स्टेशन के आसपास बहला फुसला कर रखा जिससे कि पंकज अपने साथी के साथ गाड़ी लेकर स्टेशन पहुंच सके।
जैसे ही पंकज नवगछिया स्टेशन पर पहुंचा कि उसकी पत्नी अनीता देवी अपने 10 वर्ष के पुत्र के साथ घर चली गई और उमेश शर्मा को पंकज कटिहार चलकर पंचायत करने की बात कहकर गाड़ी में बिठा कर कोसी नदी की लेते चला गया। रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर कोसी नदी के पुल से फेंक दिया।
पंकज की गिरफ्तारी के लिए छापामारी
नवगछिया एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस लगातार उसपर पर दविस बना रही है। पंकज पिछले तीन दिनों से ना घर पर है ना उसके आसपास नजर आ रहा है। लेकिन नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि पंकज की गिरफ्तारी जल्द होगी और मामले का खुलासा हो पाएगा।