Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा-बलिया-छपरा को जोड़ेगा गंगा पर बनने वाला फोरलेन पुल, 1200 करोड़ की योजना

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 02:31 PM (IST)

    गंगा नदी पर आरा, बलिया और छपरा को जोड़ने वाले पक्के पुल के निर्माण की चर्चा फिर तेज हो गई है। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (यूपी) और राष्ट्रीय राजमार् ...और पढ़ें

    गंगा नदी पर बनेगा पुल।(जागरण)

    गंगा नदी पर बनेगा पुल।(जागरण)

    HighLights

    1. आरा, बलिया, छपरा को जोड़ेगा गंगा पर पक्का पुल।

    2. महुली गंगा घाट पर बनेगा फोरलेन पुल, लागत 1200 करोड़।

    3. 2026 तक शुरू होगा निर्माण, यात्रा समय होगा कम।

    संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। संस्कृति और परंपराओं से आरा, बलिया और छपरा एक दूसरे से जुड़े रहे हैं। लेकिन गंगा नदी पर पक्का पुल के निर्माण नहीं होने से एक दूसरे से दूर भी रहे हैं।

    इन तीनों जिला को एक दूसरे से जोड़ने के लिए अभी तक कोई सुगम सड़क निर्माण नहीं कराया गया है। एक बार फिर आरा, बलिया और छपरा को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण होने की बात जोड़ पकड़ने लगा है।

    बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजमार्ग 922 आरा (बिहार) दोनों सड़क मार्ग को करण छपरा से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके लिए महुली गंगा नदी घाट पर पक्का पुल निर्माण की बातें कही जा रही हैं।

    इसके निर्माण के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत करने की बातें क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय से जानकारी दिया है कि गंगा नदी पर पक्का पुल के निर्माण होने से उत्तर प्रदेश के बैरिया शहर से बिहार के आरा में मात्र एक घंटा में पहुंचा जा सकता है।

    गंगा नदी पर पहले पक्का पुल दो लेन में निर्माण कराना था। लेकिन सड़क परिवहन विभाग हाल में गंगा नदी पर फोरलेन निर्माण करना चाहता है। इससे सड़क पुल निर्माण के राशि को छह सौ करोड़ रुपया से बढ़ाकर करीब बारह सौ करोड़ रुपया कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    खवासपुर के खलीफा टोला निवासी गांधी जी यादव ने बताया कि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री से मिले थे। सड़क परिवहन मंत्री ने बताया था की 2026 में ही महुली गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण कराया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश के करण छपरा (जिंन बाबा के स्थान) 31 से शोभा छपरा, लक्ष्मण छपरा और धतुरी टोला के रास्ते खवासपुर होते हुए महुली गंगा घाट पर पक्का पुल का निर्माण कराया जायेगा। महुली गंगा घाट से पटना बक्सर फोरलेन 922 सिंगही के पास से जोड़ने की तैयारी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी जून 2026 में किया जाना है।