Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा बार चुनाव की तारीख तय, कब होगा मतदान; कब आएगा रिजल्ट और कब तक भरेंगे नामांकन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:54 PM (IST)

    आरा बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 8 से 13 अगस्त तक नामांकन और 29 अगस्त को मतदान होगा। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी मनलाल स ...और पढ़ें

    आरा बार एसोसिएशन चुनाव

    आरा बार एसोसिएशन चुनाव

    HighLights

    1. आरा बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 की प्रक्रिया शुरू।

    2. 8 से 13 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

    3. 29 अगस्त को मतदान और उसी दिन मतगणना।

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। आरा बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मनलाल सिंह ने गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार 8 से 13 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

    18 अगस्त को जारी होगी अंतिम प्रत्याशी सूची

    निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

    चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    29 अगस्त को मतदान, शाम से मतगणना

    आरा बार एसोसिएशन का मतदान 29 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

    मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।