Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा में बंपर भर्ती: 21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेगी नौकरी; 35 हजार तक होगी सैलरी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    आरा में 21 जुलाई को जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में करीब चार हजार पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। 28 कंपनियां 8वीं से बीई तक की योग्यता व ...और पढ़ें

    आरा में  21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेगी नौकरी (AI Generated Image)

    आरा में 21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेगी नौकरी (AI Generated Image)

    HighLights

    1. आरा में 21 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेला।

    2. करीब चार हजार पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार।

    3. 28 कंपनियां देंगी 15 से 35 हजार रुपये मासिक वेतन।

    जागरण संवाददाता, आरा। जिला नियोजनालय की ओर से 21 जुलाई को आरा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेले में करीब चार हजार पदों पर युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

    मेले में 28 नामी कंपनियां भाग लेंगी और 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक तथा बीई तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। अधिकांश कंपनियों ने 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी है।

    मेले में गिलानी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स सबसे अधिक 650 पदों पर ट्रेनी एसोसिएट, मशीन ऑपरेटर, असेंबली तकनीशियन व प्रोडक्शन इंजीनियर ट्रेनी की बहाली करेगा। रास्तोगी इंडस्ट्रीज में 500, प्रोविज मैन सिस्टम्स में 400, मैनपावर ग्रुप व महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट सर्विस में 300-300 पदों पर भर्ती होगी।

    वहीं ब्लिंकिट, फर्स्ट फ्लाई कारपोरेट मैनेजमेंट सर्विसेज, विजन इंडिया सर्विसेज और एवसर एचआर जैसी कंपनियां भी 200 से अधिक रिक्तियों के साथ शामिल होंगी।

    स्थानीय स्तर पर फ्लिपकार्ट में 70 डिलीवरी ब्वाय, नागरमाल में 18 एमआईएस एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट व सेल्समैन तथा एलआईसी में 100 सलाहकार एवं बीमा सखी के पदों पर चयन होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में 2050 हेल्थकेयर और पुखराज हेल्थ केयर एएनएम, जीएनएम, केयर टेकर व वेलनेस एडवाइजर की भर्ती करेंगी।

    चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के अनुसार, 15 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कई कंपनियां आवास, भोजन, बस सुविधा, मेडिकल, बीमा और अन्य आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी।

    इसकी तैयारी को डीएम तनय सुल्तानिया ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर सही ढंग से सभी व्यवस्था के साथ मेले का आयोजन कराने का निर्देश दिया है।

    खबरें और भी