यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ara News: आरा में दारोगा और दलाल का ऑडियो वायरल, केस मैनेज करने के लिए पैसे के लेन-देन की कर रहे थे बात
Ara News आरा में एक बार फिर से खाकी पर दाग लगा है। गीधा थाना के एक सब इंस्पेक्टर और दलाल के बीच केस मैनेज करने के लिए पैसे का लेन-देन का आडियो वायरल ह ...और पढ़ें

HighLights
- भोजपुर जिले का गीधा थाना एक बार फिर चर्चा में
- सब इंस्पेक्टर और एक दलाल का ऑडियो वायरल
संवाद सूत्र, कोईलवर(आरा)। Ara News: आरा के गीधा थाना के एक सब इंसेक्टर और दलाल का किसी केस को मैनेज करने के लिए किसी से पैसे का लेन देन का आडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित ऑडियो में सब इंस्पेक्टर और दलाल ने थाने की एसएचओ को भी लपेटे में ले लिया है।
ऑडियो में केस मैनेज करने के लिए जो बातचीत की जा रही है, उसमें दरोगा जी यह कहते सुने जा रहे हैं कि एसएचओ जो कहती हैं, वहीं हम आपसे दोहराते हैं।
दलाल कहते सुनाई दे रहा है कि आप रोज आजकल कर रहे हैं ऐसे कैसे चलेगा। कल सुबह आते हैं तो पैसा दे दीजियेगा। ऑडियो क्लिप छह मिनट से ज्यादा का है। हालांकि, दैनिक जागरण इस प्रसारित आडियो की पुष्टि नही करता है।
प्रसारित आडियो में जिन दारोगा जी का आवाज है वो गीधा थाने के पदस्थापित शशिभूषण सिंह बताये जा रहे है जबकि साथ के दलाल गीधा के ही दुर्गाराम बताये जा रहे हैं। जो एक राजनीति दल में जिला स्तरीय पद पर मनोनीत है।
सूत्रों के अनुसार दोनों गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में किसी घटना में गिरफ्तार हुए आरोपित के केस डायरी को कमजोर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। उक्त केस में सब इंस्पेक्टर कुछ पैसे आरोपित के परिजनों से ले चुके थे और शेष बचे पैसे की मांग कर रहे थे।
खबरें और भी

आरोपी के परिजन ने बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया
इसी दरम्यान आरोपित के परिजन ने बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया। आडियो में दलाल पैसे देने में लेट करने के एवज में पन्द्रह हजार रुपये एक्स्ट्रा देने को कह रहा है। इधर इस घटना के बाद गीधा थाने की एक बार फिर से किरकिरी हुई है।