विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: व्यवस्था में फिसड्डी फिर भी आरा जंक्शन ने रेलवे को कर दिया खुश, कई स्टेशनों को छोड़ा पीछे

Published: Tue, 26 Nov 2024 04:00 PM (IST)

Ara News पूर्व मध्य रेल जोन में आरा जंक्शन राजस्व में टॉप-10 में पहुंच गया है। इस वित्तीय वर्ष में ...और पढ़ें

आरा जंक्शन ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई (जागरण)
आरा जंक्शन ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई (जागरण)

HighLights

  1. दो नंबर प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने से होते हैं हादसे
  2. आरा जंक्शन से

जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: पूर्व मध्य रेल जोन अंतर्गत आरा जंक्शन रेलवे को कमाई देने में टाप-10 में पहुंच गया है। राजस्व के मामले में आरा पाटलीपुत्र जंक्शन से भी एक पायदान ऊपर है, लेकिन यात्री सुविधाओं में यह जोन के कई स्टेशनों में सबसे निचले पायदान पर है। किसी ट्रेन के आने पर यहां प्लेटफार्म से लेकर बाहर के सर्कुलेटिंग एरिया तक अव्यवस्था नजर आती है और अफरातफरी मच जाती है।

यात्री सुविधा के नाम पर दो एस्केलेटर लगाया गया है, लेकिन वह भी अक्सर खराब रहता है। अभी भी महीने तक एक एस्केलेटर खराब रहा। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन की ऊंचाई काफी नीची है, शेड के कारण बरसात व गर्मी के इस ठंडी में रहने के लिए मजबूर है।

चार नंबर प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर नही है। दो तीन व चार प्लेटफार्म पर शौचालय नही है। पूर्व सांसद आरके सिंह के समय यहां जंक्शन के विकास के लिए कई योजनाएं बनीं, लेकिन धरातल पर अबतक नहीं उतर सका। आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन बढऩे के साथ ही रेवेन्यू भी बढऩे लगा है।

आरा जंक्शन ने राजस्व में रेलवे को कर दिया खुश

 आरा जंक्शन से इस वितीय वर्ष 2024-2025 में एक अप्रैल से 30 अक्टूबर तक सिर्फ सात महीने में  78 करोड़ 76 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उसके बावजूद भी कई ट्रेनों का ठहराव नही दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों से आरा जंक्शन टॉप 10 पर काबिज होकर रेलवे को खुश कर दिया है।

राजस्व के मामले में ये स्टेशन भी आगे

पटना के अलावे राजेन्द्र नगर, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, डीडीयू आदि स्टेशन राजस्व के मामले में आरा जंक्शन से आगे हैं, लेकिन यहां से एक दर्जन ट्रेनों खुलती हैं। वहीं, आरा से लंबी दूरी की ट्रेनों में आरा-दुर्ग और आरा-रांची एक्सप्रेस है। कैपिटल और जयनगर इंटरसिटी का विस्तार जरूर यहां से किया गया है, लेकिन उसे स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया गया है।

यहां से राजेंद्रनगर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को आरा तक विस्तार किया जाना था। वही धनबाद के लिए आरा जंक्शन से सासाराम से आरा तक सासाराम धनबाद इंटरसिटी ट्रेन खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। इन ट्रेनों के आरा से परिचालन पर अबतक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।

कमाई के मामले में 10वें स्थान पर आरा जंक्शन

रेलवे मंत्रालय के अनुसार 1 अप्रेल 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक के यात्री आय के आंकड़ों में छठे स्थान पर धनबाद स्टेशन से 100 करोड़ 75 लाख, सातवे स्टेशन पर दरभंगा जंक्शन 99 करोड़ की आय के साथ आठवे नंबर पर समस्तीपुर जंक्शन 89 करोड़ 72 लाख की आय के साथ नौवे नंबर पर व राजेन्द्रनगर 79 करोड़ 57 लाख की आय के साथ 10 नंबर पर आरा जंक्शन 78 करोड़ 76 लाख की आय के साथ 10 वें नंबर पर रहे हैं। यह राजस्व रिजर्वेशन काउंटर, टिकट काउंटर व ऑनलाइन टिकट लेने वालों के साथ ही पास वालों से प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election Result: बाबूलाल ने ली BJP की हार की जिम्मेदारी, केंद्रीय नेतृत्व को भेजा भावुक भरा संदेश

Hemant Soren New Cabinet: हेमंत कैबिनेट में RJD कोटे से कौन बनेगा मंत्री? रेस में 3 नेता, लालू लेंगे आखिरी फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।