Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ara News: आरा में कहां से गुजरेगा पटना-सासाराम हाईवे, सबकुछ हो गया क्लियर; मुआवजा देने की प्रक्रिया भी होगी शुरू

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 03:59 PM (IST)

    Ara News भोजपुर जिले में पटना-आरा-सासाराम हाईवे के निर्माण के लिए 54 मौजा की पहचान की गई है जिनमें से 41 मौजा की कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 28 ...और पढ़ें

    पटना-आरा-सासाराम हाईवे को लेकर अपडेट (जागरण फोटो)
    पटना-आरा-सासाराम हाईवे को लेकर अपडेट (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पहले फेज में गड़हनी-चरपोखरी और तरारी मौजा के किसानों को मिलेगा मुआवजा
    2. पांच अंचलों के 41 मौजा की हो चुकी पहचान 13 की चल रही कागजी कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: भोजपुर जिले में पटना-आरा-सासाराम हाईवे पांच अंचलों के 54 मौजा से होकर गुजरेगा। अब तक पांच अंचलों में से 41 मौजा की पहचान किए जाने के साथ कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, वहीं दूसरी तरफ अन्य तेरह मौजा की कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है।

    मालूम हो भोजपुर जिले में पटना-आरा-सासाराम नई हाईवे कोईलवर, उदवंतनगर, गड़हनी, चरपोखरी होते हुए तरारी अंचल से निकलेगी। इस दौरान जिन 54 मौजा को यह मुख्य सड़क पार करेगी उसमें से अब तक 28 मौजा कि पहले चरण में पहचान करते हुए मुआवजा किसानों को देने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। इसमें गड़हनी, चरपोखरी और तरारी अंचल के किसान शामिल हैं।

    जमीन को कागजात जमा करने के लिए किसानों को नोटिस

    इन सभी को नोटिस देते हुए सभी प्रकार के कागजात जनवरी माह में जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है, ताकि जमीन का मुआवजा दिया जा सके। इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय से सभी चिन्हित किए गए किसानों को जमीन के कागजात जमा करने के लिए नोटिस जा रहा है।

    यहां के किसानों का कार्य संपन्न होने के बाद दूसरे पैकेज में कोईलवर और उदवंतनगर अंचल के किसानों को जमीन के बदले मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    मालूम हो अब तक 54 में से जिन 41 मौजा की पहचान कर कागजी प्रक्रिया की जा रही है उसमें सबसे ज्यादा तरारी अंचल के तेरह मौजा, गड़हनी में दस, उदवंतनगर में आठ तथा चरपोखरी और कोईलवर के पांच-पांच मौजा शामिल हैं।

    खबरें और भी

    121 एकड़ के 1582 भू-धारियों को भेजा जा रहा नोटिस

    भोजपुर जिले में पैकेज वन के तहत गड़हनी, चरपोखरी और तरारी अंचल के भू-धारियों को नोटिस भेजा जा रहा है। इन तीनों अंचलों में 1582 भू-धारियों की पहचान करते हुए मुख्य सड़क में इनके जा रहे लगभग 121 एकड़ की जमीन का मुआवजा देने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। मालूम हो एनएचएआई के द्वारा दस करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुआवजा देने के लिए भेजी जा चुकी है।

    इन अंचल में 28 मौजा के किसानों को भेजा जा रहा नोटिस

    तरारी अंचल के महेशडीह, महादेवपुर, अकरौंज, तरारी, बड़कागांव, भदसेरा, धनगांवा, डुमरिया, रनी, कृतपुरा, गाजोडीह, कुरमुरी, कुसूमही, इटहरी, निर्भय डिहरा और सुरमना मौजा। चरपोखरी अंचल के केशवपुर, कुमहैला, कुसुमी, सोनबरसा व सुंदरपुर मौजा। गड़हनी अंचल के बागवा, बहरी, बड़ौरा, करनौल चांदी, धमनिया, धंधौली, गड़हनी, करनौल, काउप व पड़रिया मौजा शामिल है।

    तेजी से रैयतों को भेजा जा रहा नोटिस

    पहले चरण में गड़हनी, चरपोखरी और तरारी के रैयतों को नोटिस भेज कर जल्द से जल्द कागजात जमा करने का अनुरोध किया गया है। कागजात जमा होते ही जांच कर मुआवजे की राशि भेजी जाएगी। दूसरे चरण में उदवंतनगर और कोईलवर के रैयतों को मुआवजा दी जाएगी।- सत्य प्रकाश, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भोजपुर

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ छापामारी, इस मामले में हुआ एक्शन

    Ara News: आरा में 32 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन