Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा में सुबह की छिटपुट बारिश के बाद दिनभर सताती रही उमस, 13 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:54 PM (IST)

    आरा में सुबह की हल्की बारिश के बाद दिनभर उमस बनी रही, हालांकि 13, 14 और 17 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

    आरा के आसमान मे काले बादल

    आरा के आसमान मे काले बादल

    HighLights

    1. सुबह की हल्की बारिश के बाद दिनभर उमस रही।

    2. 13, 14 और 17 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद।

    3. अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, आरा। बुधवार को सुबह हुई छिटपुट बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन इसके बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहने के बावजूद अधिकांश समय बारिश नहीं होने से उमस लोगों को परेशान करती रही। बादलों और धूप की आंख-मिचौनी के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। 

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवइया हवा चलती रही, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। 

    अधिकतम आर्द्रता बढ़कर 90 प्रतिशत

    अधिकतम आर्द्रता बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि अधिक नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 

    इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 13, 14 और 17 जुलाई को अपेक्षाकृत अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। 

    लगातार बादल छाए रहने और बीच-बीच में वर्षा होने से फिलहाल तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम है, हालांकि उमस से लोगों को अभी पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

    आने वाले दिनों में संभावित तापमान (सेल्सियस डिग्री में) और वर्षापात (मिलीमीटर में)

    दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) वर्षापात (मिमी)
    09 जुलाई 32 27 4.2
    10 जुलाई 31 28 0.9
    11 जुलाई 31 27 0.4
    12 जुलाई 31 28 1.2
    13 जुलाई 31 28 10.3
    14 जुलाई 33 29 7.0
    15 जुलाई 34 28 1.3
    16 जुलाई 34 28 2.0
    17 जुलाई 33 26 7.3

    खबरें और भी