Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: न्याय की मांग के लिए दिल्ली कूच की तैयारी, NCR में चल रहा जनसंपर्क

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:33 PM (IST)

    बिहार के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसक ...और पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस। फाइल फोटो

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। बिहार के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

    धरने में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव के कई लोग और भरत तिवारी के नाते-रिश्तेदार पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों से संपर्क कर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

    स्वजनों के अनुसार, इस अभियान में भरत तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी, पंकज त्रिपाठी समेत कई रिश्तेदार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों से लगातार संपर्क कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

    इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी लोगों से संपर्क कर आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

    12 लाख लोगों ने किया हस्ताक्षर

    इधर भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को भी लगातार समर्थन मिल रहा है।

    स्वजनों का दावा है कि अब तक लगभग 12 लाख लोगों के हस्ताक्षर दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और 17 जुलाई तक हस्ताक्षरों की संख्या 20 से 25 लाख के बीच पहुंचने की संभावना है।

    स्वजनों का कहना है कि जंतर-मंतर पर होने वाला धरना न्याय की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का प्रयास होगा। उनका दावा है कि देश के विभिन्न राज्यों से भी लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    वहीं, गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों से आंदोलन में भागीदारी की अपील की जा रही है। ताकि भरत तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को बुलंद किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर की सच्चाई से उठेगा पर्दा? माता-पिता के बयान के बाद इन 2 गवाहों पर टिकी सबकी निगाहें