Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:25 AM (IST)

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है। ...और पढ़ें

    भरत तिवारी और एडवोकेट संजीव कुमार सिंह। (जागरण)

    भरत तिवारी और एडवोकेट संजीव कुमार सिंह। (जागरण)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति सचिवालय ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर संज्ञान लिया है।

    2. सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव कुमार सिंह ने राष्ट्रपति को ईमेल याचिका भेजी।

    3. राष्ट्रपति कार्यालय ने बिहार के मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए।

    डिजिटल डेस्क, दिल्ली/भोजपुर। बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह द्वारा 24 जून को राष्ट्रपति को भेजी गई एक ईमेल याचिका पर सोमवार को संज्ञान लिया गया है।

    इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बिहार के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही, की गई कार्रवाई की रिपोर्ट याचिकाकर्ता को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

    आरोपी पुलिसकर्मियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

    याचिकाकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील संजीव कुमार सिंह ने एक न्यूज चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष यह गुहार लगाई थी।

    याचिका में मांग की गई है कि इस एनकाउंटर में नामजद सभी आरोपियों, जिनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और एसटीएफ के जवान शामिल हैं, को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

    अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय से आए मेल के बाद अब वे इस विषय में बिहार के मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भोजपुर के भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा 30 को; 100 हलवाई तैयार कर रहे भोजन, 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना