Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में 7866 नए राशन कार्ड बनेंगे, 30-40 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:24 PM (GMT+05:30)

    भोजपुर जिले में दो माह बाद नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। कुल 7866 नए कार्ड बनेंगे, जिससे 30-40 हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद् ...और पढ़ें

    भोजपुर में 7866 नए राशन कार्ड बनेंगे, 30-40 हजार लोगों को मिलेगा लाभ (AI Generated Image)

    भोजपुर में 7866 नए राशन कार्ड बनेंगे, 30-40 हजार लोगों को मिलेगा लाभ (AI Generated Image)

    HighLights

    1. भोजपुर में दो माह बाद नए राशन कार्ड बनने शुरू।

    2. 7866 नए राशन कार्ड से 30-40 हजार लाभुक।

    3. 13 अगस्त तक सभी प्रखंडों से रिपोर्ट मांगी गई।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में करीब दो माह से नए राशन कार्ड बनवाने का इंतजार कर रहे हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में एक बार फिर नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

    जिला आपूर्ति कार्यालय ने राज्य मुख्यालय से लक्ष्य मिलने के बाद सभी प्रखंडों और अनुमंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कुल 7866 नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    इसके लिए सभी संबंधित कार्यालयों से 13 अगस्त तक कार्ड बना देने की रिपोर्ट मांगी है। नए कार्ड बनने के बाद करीब 30 से 40 हजार नए लाभुक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दायरे में आएंगे और उन्हें सरकार की खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा।

    वर्तमान में भोजपुर जिले में लगभग 4.75 लाख राशन कार्डधारी हैं, जिनसे करीब 20 लाख लाभुक परिवार के सदस्य जुड़े हुए हैं। प्रशासन अब निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र परिवारों का चयन कर सूची तैयार करने में जुट गया है।

    जिला मुख्यालय से सभी प्रखंडों को लक्ष्य भेजा जा रहा है, ताकि पात्र लोगों के आवेदन का सत्यापन कर शीघ्र राशन कार्ड जारी किया जा सके।

    उल्लेखनीय है कि 15 मई से जिले में नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगी हुई थी, जिसके कारण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    कई परिवार आवेदन देने के बावजूद कार्ड नहीं बनवा पा रहे थे और सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ लेने से वंचित थे। अब रोक हटने के बाद इन परिवारों की उम्मीदें फिर से जगी हैं।

    जिला मुख्यालय से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और किसी भी योग्य परिवार का नाम छूटने न पाए। इससे हजारों गरीब परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही उनकी प्रतीक्षा समाप्त होगी।

    खबरें और भी

    जिले के प्रखंडों में बनाए जाने वाले नए कार्ड का लक्ष्य

    नए लक्ष्य के अनुसार बड़हरा प्रखंड में सबसे अधिक 690 राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद आरा ग्रामीण 688, जगदीशपुर 650, उदवंतनगर 607, शाहपुर-कोईलवर 590, शाहपुर 576, पीरो 569, तरारी 525, आरा शहरी 489, बिहिया 487, संदेश 433, चरपोखरी 433, अगिआंव 408 तथा सहार प्रखंड में सबसे कम 368 नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

    प्रशासन का कहना है कि लक्ष्य के अनुरूप पात्र परिवारों को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी।

    13 अगस्त तक 7866 नए लाभुकों की मांगी गई सूची

    राज्य मुख्यालय से जिले को 7866 नए लाभुकों का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को सभी चौदह प्रखंडों में जरूरत के हिसाब से बांटते हुए तय कर दिया गया। सभी से 13 अगस्त तक सही और जरूरतमंद लोगों की कार्ड बना कर सूची मांगी गई है। - विनय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर