Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में दर्दनाक हादसा: 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार, गोलू कुमार ...और पढ़ें

    हादसे के बाद अस्‍पताल पहुंचे स्‍वजन। जागरण

    हादसे के बाद अस्‍पताल पहुंचे स्‍वजन। जागरण

    HighLights

    1. दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई।

    2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत।

    3. मृतकों की पहचान प्रदीप, गोलू और शक्ति के रूप में।

    जागरण संवाददाता, पटना। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर धोबीघटवा के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। 

    मृतकों की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार, बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बदल राम के पुत्र गोलू कुमार तथा धरहरा के ही गामा राम के पुत्र शक्ति कुमार के रूप में हुई है। 

    एक बाइक पर एक, दूसरी बाइक पर दो युवक थे सवार 

    जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर एक युवक जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक से रोहतास के काराकाट से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप कुमार अपने गांव से खिड़की-दरवाजे की माप लेने के लिए पीरो स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

    धोबीघटवा के समीप हुआ हादसा 

    इसी दौरान धोबीघटवा के समीप दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों को इलाज के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

    वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी