भोजपुर में जीविका मार्ट और स्वादिका कैफे के सामने से हटेगा अतिक्रमण, बनेगा प्रवेश द्वार
डीडीसी गुंजन सिंह ने भोजपुर में जीविका मार्ट और स्वादिका कैफे का निरीक्षण किया। उन्होंने सीधी सड़क से प्रवेश द्वार बनाने, शौचालय सुविधा और बिक्री बढ़ा ...और पढ़ें

डीडीसी ने जीविका मार्ट, स्वादिका कैफे का किया निरीक्षण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर का स्वाद और जीविका दीदी के हाथ यानी बाजार समिति परिसर स्थित स्वादिका कैफे का जायजा लेने के लिए डीडीसी गुंजन सिंह गुरुवार को पहुंची। उन्होंने जीविका मार्ट का भी जायजा लिया।
दोनों स्टोरों के देखभाल करने वाले प्रबंधकों से बातचीत की और विगत एक माह में क्रय विक्रय का जायजा लिया। मौके पर मौजूद जीविका दीदी मंजू और रचना से बातचीत करके जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि स्वादिका कैफे और जीविका मार्ट के पीछे की चारदीवारी को तोड़ा जाएगा, ताकि दोनों का संपर्क सीधी सड़क से हो जाय। इससे इसमें खरीदारी और भोजपुर के स्वाद का आनंद लेने के इच्छुक लोग सीधे प्रवेश कर सकेंगे। फिलहाल इसमें बाजार समिति के मुख्य दरवाजा से आना पड़ता है।
डीडीसी ने बताया कि दोनों का दरवाजे के पास जीविका दीदी की आकर्षक पेंटिंग्स भी बनाई जाएगी, इससे आने जाने वाले का ध्यान खींच सके। यहां काम करने वाली जीविका दीदी के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। डीडीसी ने जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि दोनों का उद्घाटन 25 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।
रसोई गैस नहीं, इंडक्शन पर पकता है खाना
बाजार समिति स्थित स्वादिका कैफे संसाधनों की कमी झेल रहा है। इसमें खाना बनाने के लिए बुनियादी संसाधनों की कमी है। कैफे में अभी तक रसोई गैस की सुविधा नहीं है। जीविका दीदी सीमा और पमी ने बताया कि बिजली से चलने वाले इंडक्शन से खाना तैयार हो रहा है।
इंडक्शन पर खाना तैयार करने में विलंब होता है। कैफे के प्रबंधक जीविका मंजू कुमारी सिन्हा ने बताया कि 10 अप्रैल से अबतक केवल 40 हजार की बिक्री हुई है।
कैफे की हालत देख डीडीसी ने लगाई फटकार
डीडीसी गुंजन सिंह ने कैफे के सामने गंदगी देखकर और विक्रय काउंटर पर क्रय विक्रय का ब्योरे का पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराने पर प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द अपना पंजीकरण ठीक कीजिए।
खबरें और भी
जीविका मार्ट में बताया गया कि 25 मार्च से अभी तक 28 हजार रुपए का जीविका उत्पाद की बिक्री हुई है। सबसे अधिक मधू की बिक्री हुई है। जीविका मार्ट में 77 तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं।