Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंका

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:39 PM (IST)

    भोजपुर के बिहिया में दहेज के लिए विवाहिता रेणु देवी की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया। ...और पढ़ें

    गंगा नदी में शव खोजवाती पुलिस। (जागरण)

    गंगा नदी में शव खोजवाती पुलिस। (जागरण)

    HighLights

    1. भोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या।

    2. शव बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंका गया।

    3. पुलिस ने पति छोटका तुरहा को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिए जाने का बड़ा मामला सामने आया है।

    विवाहिता का शव तीसरे दिन रविवार की दोपहर धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गंगा नदी से बरामद किया गया। मृतका 30 वर्षीय रेणु देवी बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी छोटका तुरहा की पत्नी थी।

    शव पूरी तरह फूल चुका था तथा शरीर का चमड़ा उखड़ गया था। मृतका के स्वजन ने दहेज में रुपये की मांग को लेकर पति एवं ससुराल वालों पर हत्या कर शव को बोरे में बांध गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

    इस मामले में मृतका के भाई अखिलेश कुमार के बयान पर बिहिया थाना में पति छोटका तुरहा, ससुर फूलचंद तुरहा, सास एवं ननद के खिलाफ दहेज हत्या एवं साक्ष्य छुपाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    ara crime news (27)

    गिरफ्तार आरोपित पति।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति छोटका तुरहा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    2022 में हुई थी शादी

    इस संबंध में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी दूधपट्टी गांव निवासी मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी मई 2022 में तेघरा गांव निवासी फूलचंद तुरहा के पुत्र छोटका तुरहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

    ara crime news (27)

     मृतका रेणु देवी। (फाइल फोटो)

    आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही पति एवं ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं मिलने पर रेणु देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

    अखिलेश के अनुसार 14 मई को उनके बहनोई छोटका तुरहा ने फोन कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर कहा कि जब तुम्हारी बहन मुझे गाली देगी तो मैं भी दूंगा। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि वह अगले दिन बहन के ससुराल आएंगे।

    उन्होंने बताया कि 15 मई की सुबह फिर फोन आया और कहा गया कि उनकी बहन घर से भाग गई है। सूचना मिलने पर जब वे लोग तेघरा पहुंचे और खोजबीन की, तो रेणु देवी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बिहिया थाना में हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए आवेदन दिया गया।

    खबरें और भी

    पति को हिरासत में लिए जाने के बाद खुला राज

    थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा पति छोटका तुरहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर सलेमपुर गंगा घाट नदी किनारे फेंकने की बात स्वीकार की।

    उसके निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन शव की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण आन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया।

    मृतका को एक पुत्र गणेश एवं एक पुत्री परी हैं। मां अशरफी देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- आंख फोड़ी, गाल को कुचला और हाथ को जलाया; बेगूसराय में शराब तस्करों ने बेरहमी से की युवक की हत्या

    यह भी पढ़ें- भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर