Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर के चांदी चौक पर दर्दनाक हादसा: करंट लगने से मिठाई दुकानदार और भतीजे की मौत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:49 AM (IST)

    भोजपुर के चांदी चौक स्थित एक मिठाई दुकान में करंट लगने से दुकानदार महेंद्र साव और मजदूर संजय कुमार की मौत हो गई। विद्युत तार की लीकेज से लोहे के पाइप ...और पढ़ें

    करंट लगने से दो की मौत के बाद जुटे लोग। जागरण

    करंट लगने से दो की मौत के बाद जुटे लोग। जागरण

    HighLights

    1. चांदी चौक स्थित मिठाई दुकान में हुआ दर्दनाक हादसा.

    2. करंट लगने से दुकानदार महेंद्र साव और मजदूर संजय कुमार की मौत.

    3. लीक विद्युत तार के कारण लोहे के पाइप में फैला करंट.

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

    दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह और उसी गांव के राजेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार शामिल हैं।

    दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। महेंद्र साह चांदी बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे। संजय कुमार भी उसी दुकान पर काम करते थे।

    ara 1

    टहलने के दौरान हुआ हादसा

    मृतक महेंद्र साह के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके पिता अपने चचेरे भाई के साथ चांदी-कुल्हड़िया रोड पर टहलने निकले थे।

    इसी दौरान रास्ते में विद्युत प्रवाहित तार गिरा हुआ था। बताया जाता है कि बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। टहलने के दौरान महेंद्र साह तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से छटपटाने लगे। उन्हें बचाने के लिए संजय कुमार वहां पहुंचा, तो वह भी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा

    घटना की सूचना मिलने पर चांदी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    महेंद्र साह के परिवार में पत्नी सुभांति देवी और दो पुत्र अमित कुमार व रवि कुमार हैं। वहीं संजय कुमार चार बहनों और दो भाइयों में छोटे थे।

    उनके परिवार में बहन ज्योति, उषा, पुष्पा और रेखा तथा भाई राजेश कुमार हैं। उनकी मां पार्वती देवी की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

    चाचा-भतीजे की एक साथ हुई मौत के बाद चांदी गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।