Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के हास्टल में छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती, पिता पर दुष्कर्म का आरोप; आरा से आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:28 PM (IST)

    भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले ...और पढ़ें

    पुलिस ने बयान दर्ज कर आरा भेजा मामला

    पुलिस ने बयान दर्ज कर आरा भेजा मामला

    HighLights

    1. नाबालिग छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

    2. पटना में पढ़ाई कर रही छात्रा ने पुलिस को बताया।

    3. आरोपी पिता को नवादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर नवादा थाना में आरोपित पिता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है और वह इंटर की छात्रा है।

    पटना के हास्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

    पुलिस के अनुसार, छात्रा मूल रूप से बक्सर जिले की रहने वाली है। उसका परिवार पिछले कई वर्षों से आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है।

    आरोपित पिता फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। छात्रा कुछ दिन पूर्व पढ़ाई के लिए पटना गई थी और सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

    पुलिस ने बयान दर्ज कर आरा भेजा मामला

    पटना में रहने के दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुल्तानगंज पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और संबंधित मामला नवादा थाना पुलिस को भेज दिया।

    इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर नवादा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

    मेडिकल जांच समेत अन्य कार्रवाई जारी

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता की मेडिकल जांच समेत अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    खबरें और भी