Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में ठनका ग‍िरने से 3 झुलसे; सड़क पर पेड़ गिरने से बाध‍ित रहा आवागमन

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:30 AM (IST)

    भोजपुर जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला और दो बच्चियां घायल हो गईं। वहीं, उदवंतनगर में सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से आरा-स ...और पढ़ें

    आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर ग‍िरा पेड़। जागरण

    आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर ग‍िरा पेड़। जागरण

    HighLights

    1. भोजपुर में ठनका गिरने से एक महिला, दो बच्चियां घायल।

    2. उदवंतनगर में पेड़ गिरने से आरा-सासाराम हाइवे बाधित।

    3. स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला समेत दो बच्चियां जख्मी हो गईं।

    वहीं, उदवंतनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर विशाल पेड़ गिर जाने से घंटों आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से एक महिला और दो बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं।

    घायलों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

    हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

    चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सुढ़नी मोड़ के समीप तेज हवा और बारिश के कारण एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा।

    पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई।

    काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। तेज हवा और वर्षा से मौसम सामान्‍य हो गया है, ले‍किन लोगों को काफी परेशानी भी हुुुुई।