Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में बारिश बनी आफत: ठनका गिरने से वार्ड सदस्य समेत चार की मौत, चार गंभीर झुलसे

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    भोजपुर जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में एक वार्ड सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप स ...और पढ़ें

    परिजनों में मचा कोहराम

    परिजनों में मचा कोहराम

    HighLights

    1. भोजपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी।

    2. एक वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हुई।

    3. चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, इलाज जारी।

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)।  भोजपुर जिले में सोमवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठनका गिरने की चार घटनाओं में एक वार्ड सदस्य समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

    हादसों के बाद प्रभावित गांवों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    aara 2

     

    आयर में वार्ड सदस्य की मौत, दंपती झुलसे

    आयर थाना क्षेत्र के असुधन मठिया गांव में धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से वार्ड सदस्य 45 वर्षीय भिखारी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    भिखारी सिंह बरनांव पंचायत के वार्ड संख्या-11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य थे। इस घटना में गांव के 50 वर्षीय ललन सिंह और उनकी पत्नी 40 वर्षीय शिवकुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    aara 1

     

    गड़हनी में युवती की मौत, बहन समेत दो किशोरियां घायल

    गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में खेत में धान की रोपनी कर रही 18 वर्षीय नंदनी कुमारी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

    हादसे में उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन चांदनी कुमारी तथा गांव की एक अन्य किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    aara 4

     

    चरपोखरी और हसन बाजार में दो किसानों की गई जान

    चरपोखरी थाना क्षेत्र के खराटी गांव में खेत में रोपनी कर रहे 33 वर्षीय किसान गोविंद कुमार की ठनका गिरने से मौत हो गई।

    वहीं, हसन बाजार थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव में 57 वर्षीय किसान जमींदार सिंह भी खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    aara 3

     

    प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

    घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई है।

    लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।