Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में ईंट फेंकने के मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, किसान की पीट-पीटकर हत्या

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:30 AM (GMT+05:30)

    भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किशोरी पर ईंट फेंकने को लेकर शुरू हुए झगड़े में 35 वर्षीय किसान ...और पढ़ें

    एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

     एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में सोमवार की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किशोरी पर ईंट फेंकने की घटना को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    किसान की गई जान, कई लोग घायल

    मृतक की पहचान 35 वर्षीय पंचम यादव के रूप में हुई है, जो रेपुरा गांव के निवासी थे और पेशे से किसान थे। हमले में उनके बड़े भाई गुड्डू यादव, पत्नी सरिता देवी और पुत्री समेत कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

    घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालदास राम और सुनील राम समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

    मंगलवार को घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को नासरीगंज-सकड्डी मार्ग पर रखकर विरोध जताने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और यातायात बहाल हुआ।

    पंचायत के बाद भी बना रहा तनाव

    स्वजन के अनुसार, गांव के पास स्थित बंधा पर शौच के लिए गई एक किशोरी पर पड़ोसी द्वारा ईंट फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव खत्म नहीं हो पाया।

    खबरें और भी

    घर पर हमला कर की गई मारपीट

    बताया जाता है कि सोमवार की रात आरोपित पक्ष के लोग अचानक पंचम यादव के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इलाज के दौरान हुई मौत

    घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पंचम यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।