यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhojpur News: भोजपुर के बड़हरा में 2025 लीटर शराब और 4 बाइक जब्त, पुलिस को देखते ही नाव से भागने लगे तस्कर
Bhojpur News भोजपुर के बड़हरा थाना पुलिस ने रविवार को शराब तस्करी को लेकर कई जगह छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिसमें पुलिस न ...और पढ़ें

HighLights
- भोजपुर के बड़हरा 2025 लीटर शराब जब्त
- पुलिस ने इस दौरान 4 बाइक भी जब्त की
- पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए
संवाद सूत्र, बड़हरा (भोजपुर)। Bhojpur News: स्थानीय बड़हरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने शालिग्राम सिंह के टोला गांव के समीप गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लेकर बड़हरा आ रहे तस्करों के पास से 1225 लीटर शराब जप्त किया।
पुलिस को देखते ही नाव से शराब तस्कर भाग निकले। दूसरी तरफ पुलिस ने पैंगा गांव में छापेमारी की। जहां पुलिस ने बगीचा से 500 लीटर शराब जब्त किया।
जबकि पुलिस को देखते ही दो शराब तस्कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करों की बाइक जप्त कर ली। वही आलेखी टोला गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी की।
जहां दो स्प्लेंडर बाइक के साथ 200 लीटर तथा एक स्कूटी के साथ 100 लीटर शराब बरामद किया। इस छापेमारी में दो शराब तस्कर अमित यादव नेकनाम टोला तथा आलेखी टोला के मुन्ना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। छापेमारी का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय कुमार कर रहे थे। जिसमें कई पुलिस के जवान तथा चौकीदार शामिल थे।