Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ekyc नहीं तो Pension नहीं: आरा में 55 हजार लाभार्थियों का पैसा अटका, 14 अगस्त तक आखिरी मौका

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:28 PM (IST)

    आरा जिले में 55 हजार पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी पेंशन ई-केवाईसी न होने के कारण बंद हो गई थी। समाज कल्याण विभाग ने जीवन प्रमाणीकरण की अं ...और पढ़ें

    ई-केवाईसी नहीं तो पेंशन नहीं, आरा में 55 हजार लाभार्थियों का पैसा अटका (AI Generated Image)

    ई-केवाईसी नहीं तो पेंशन नहीं, आरा में 55 हजार लाभार्थियों का पैसा अटका (AI Generated Image)

    HighLights

    1. 55 हजार पेंशनधारियों की बंद पेंशन फिर होगी चालू।

    2. जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) की अंतिम तिथि 14 अगस्त।

    3. सभी सीएचसी पर नि:शुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, आरा। जिले के करीब 55 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) नहीं होने के कारण पिछले तीन-चार माह से बंद पड़ी पेंशन को दोबारा शुरू कराने के लिए समाज कल्याण विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है।

    अब इस अवधि तक लाभार्थी अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर बंद पेंशन को पुनः चालू करा सकते हैं। विभाग ने सभी प्रखंडों के अधिकारियों को अधिक से अधिक लाभार्थियों का ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

    जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 3.12 लाख 216 लाभार्थी हैं। इनमें से 2.56 लाख 762 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 55 हजार 369 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण अब भी लंबित है। इन्हीं लाभार्थियों की पेंशन फिलहाल बंद है।

    विभाग का कहना है कि समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने वाले सभी पात्र लाभार्थियों की पेंशन फिर से शुरू कर दी जाएगी।

    आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित आरा प्रखंड है, जहां 7,814 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसके बाद पीरो में 5,947, जगदीशपुर में 5,814 और बड़हरा में 5,193 लाभार्थियों की पेंशन रुकी हुई है। विभाग ने इन प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।

    मालूम हो वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग सहित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए साल में एक बार जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन का भुगतान स्वतः रोक दिया जाता है।

    ऐसे लाभार्थियों को अब निर्धारित अवधि के भीतर अपना बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा, ताकि पेंशन भुगतान फिर से नियमित हो सके।

    पिछले दस जुलाई को ई-केवाईसी नहीं होने के कारण लगभग 2.59 लाख लोगों को ही पेंशन मिला। अन्य लगभग 55 हजार को नहीं मिला।

    सभी सीएचसी पर नि:शुल्क हो रहा जीवन प्रमाणीकरण

    पेंशनधारियों की सुविधा के लिए जिले के सभी प्रखंडों के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जीवन प्रमाणीकरण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आरा, जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल स्थित बुनियाद केंद्रों पर भी ई-केवाईसी कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक अंजना ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और 14 अगस्त से पहले अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर बंद पड़ी पेंशन को दोबारा चालू करा लें।

    प्रखंड कुल लाभार्थी अपडेट पेंशन बंद
    बड़हरा 26,285 21,078 5,193
    आरा 40,030 32,208 7,814
    तरारी 25,952 21,101 4,843
    पीरो 31,254 25,301 5,947
    सहार 14,915 12,158 2,746
    जगदीशपुर 32,010 26,194 5,814
    गड़हनी 11,504 9,419 2,082
    शाहपुर 26,574 21,852 4,720
    उदवंतनगर 17,913 14,780 3,132
    कोईलवर 19,479 16,050 3,412
    बिहिया 19,190 15,926 3,260
    अगिआंव 19,138 16,093 3,039
    चरपोखरी 13,741 11,973 1,768
    संदेश 14,231 12,629 1,599
    कुल 3,12,216 2,56,762 55,369