Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में PLV पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू: 13 अगस्त से होगा इंटरव्यू, एडमिट कार्ड जारी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    भोजपुर में 40 पारा विधिक स्वयं सेवक (पीएलवी) पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं, डुप्लीकेट 5 ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. भोजपुर में 40 पीएलवी पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू।

    2. साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड जारी, डुप्लीकेट 5 अगस्त तक।

    3. इंटरव्यू 13 अगस्त से, प्रतिदिन 20 अभ्यर्थी शामिल।

    जागरण संवाददाता, आरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार डीएलएसए भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार भोजपुर के अंतर्गत रिक्त 40 पारा विधिक स्वयं सेवक पीएलवी पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इसके लिए विज्ञापन संख्या-1/26 के तहत प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर ली गई है और पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के आवेदन में दर्ज पते पर डाक के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।

    यदि किसी अभ्यर्थी को डाक विलंब या अन्य किसी कारण से अब तक एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी पांच अगस्त तक कार्यालय अवधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा पहुंचकर अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    सचिव ने बताया कि साक्षात्कार 13 अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्रतिदिन 20 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

    ASI परीक्षा के लिए मोतिहारी-सिवान परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन

    बिहार पुलिस रेडियो के सहायक उप निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन का बुधवार को संचालन किया। जिसमें अभ्यर्थियों व अन्य यात्रियों ने सफर किया।
     
    इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा बिहार पुलिस रेडियो सहायक उप निरीक्षक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 03204 बापूधाम मोतिहारी-सिवान परीक्षा विशेष गाड़ी 22 जुलाई यानी दिन बुधवार को चलाई गई।
     
    यह गाड़ी बापूधाम मोतिहारी से दो बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सोनपुर-छपरा के रास्ते सिवान दस बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 17 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।

    खबरें और भी