भरत तिवारी का वीडियो डिलीट किया? एनकाउंटर केस में भोजपुर पुलिस ने बताया फेसबुक अकाउंट का सच
भोजपुर पुलिस ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में फेसबुक से वीडियो गायब होने के आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल डिज ...और पढ़ें

भरत तिवारी एनकाउंटर: वीडियो डिलीट करने के आरोपों पर भोजपुर पुलिस का खंडन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आरा। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले (Bharat Tiwari Encounter Case) में फेसबुक से वीडियो गायब होने के लगाए जा रहे आरोपों पर भोजपुर पुलिस (Bhojpur Police) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मृतक के अकाउंट से वीडियो या पोस्ट हटाने अथवा डिलीट कराने के लिए किसी भी प्लेटफॉर्म या संबंधित नोडल प्राधिकारी को कोई अनुरोध नहीं भेजा गया है। ऐसे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।
क्या बोली पुलिस?
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न मीडिया माध्यमों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर वायरल की जा रही है कि भरत तिवारी एनकाउंटर कांड से जुड़े फेसुबक अकाउंट से महत्वपूर्ण वीडियो गायब या डिलीट कर दिए गए हैं और इसमें पुलिस की संलिप्तता है।
भोजपुर पुलिस ने इन खबरों का पूरी तरह झूठ बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले के निष्पक्ष अनुसंधान और डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अकाउंट (आईडी) को प्रिजर्व कराने के लिए विधिवत संबंधित नोडल प्राधिकारी को अनुरोध भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य की जांच में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट: न्यायिक आयोग ने SDO-DSP समेत 15 पुलिसकर्मियों को भेजा समन, पिस्टल जब्त