Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में 28 KG गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिकरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Updated: Thu, 21 May 2026 12:49 PM (IST)

    सिकरहटा पुलिस ने वाहन जांच अभियान में एक सफेद स्कॉर्पियो से 28 किलो गांजा बरामद कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोजपुर जिले के पीरो अनु ...और पढ़ें

    भोजपुर में 28 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिकरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    भोजपुर में 28 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिकरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल अन्तर्गत सिकरहटा थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस को यह अहम सफलता मिली।

    सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा की खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने एक टीम गठीत कर फतेहपुर बाजार के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    76080717

    वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR 1JG 9041) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे दो काले बैग से कुल 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन सवार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौंर गांव निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र शशि भूषण सिंह तथा उनके पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गांजा के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

    खबरें और भी

    76080716

    थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी।

    सिकरहटा थाना की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। लगातार चल रहे अभियान से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- 'कट्टे से केक', रील में हथियार और 'तमंचे पर डांस'... बिहार में सोशल मीडिया का खतरनाक ट्रेंड