Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में 469 करोड़ की लागत से 49 सड़कें होंगी चकाचक, पीडब्लूडी ने निकाला टेंडर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:28 PM (IST)

    भोजपुर जिले में 49 महत्वपूर्ण सड़कों के सुधार और सात साल तक रखरखाव के लिए 469 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई है। निविदा प्रक्रिया जुलाई तक पूरी होने ...और पढ़ें

    भोजपुर में 469 करोड़ की लागत से 49 सड़कें होंगी चकाचक, पीडब्लूडी ने निकाला टेंडर

    भोजपुर में 469 करोड़ की लागत से 49 सड़कें होंगी चकाचक, पीडब्लूडी ने निकाला टेंडर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। भोजपुर जिले में सड़कों की तस्वीर बदलने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है। जिले की 49 महत्वपूर्ण सड़कों के सात वर्षों तक मरम्मतीकरण एवं रखरखाव के लिए 469 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

    विभाग की ओर से 517 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जुलाई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त माह से मरम्मतीकरण का कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना को दो पैकेजों में विभाजित किया गया है। पैकेज-34ए के अंतर्गत 34 सड़कों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 253 किलोमीटर है। इस पैकेज पर लगभग 244 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    वहीं, पैकेज-34बी में 15 सड़कें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 264 किलोमीटर है तथा इस पर करीब 225 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि केवल सड़क निर्माण या मरम्मत ही नहीं, बल्कि चयनित एजेंसी को अगले सात वर्षों तक इन सड़कों का नियमित रखरखाव भी करना होगा।

    सड़क में कहीं गड्ढा बनने, किनारे टूटने, जलजमाव या अन्य तकनीकी खराबी होने पर एजेंसी को निर्धारित समय के भीतर उसकी मरम्मत करनी होगी। इससे सड़कों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

    जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कें वर्तमान में जर्जर स्थिति में हैं। बरसात के मौसम में इन सड़कों पर आवागमन और भी कठिन हो जाता है। मरम्मतीकरण योजना के लागू होने के बाद यात्रियों, किसानों, छात्रों और व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    गांवों से बाजार, अस्पताल, स्कूल एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा। परिवहन लागत में कमी आएगी तथा यात्रा समय भी घटेगा।

    पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिकंदर पासवान का कहना है कि समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने की तैयारी की गई है। योजना के क्रियान्वयन से जिले की सड़क व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और आने वाले वर्षों में लोगों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

    इन सड़कों का अब सात वर्षों तक होता रहेगा मरम्मतीकरण

    आरा शहर और मुख्य चौक-चौराहों की सड़कें

    • आरा-बक्सर (बाजार भाग) रोड, पूर्वी रेलवे गुमटी-नवादा चौक रोड, कतीरा मोड़-पकड़ी रोड और वीर कुंवर सिंह लिंक रोड।
    • एनएच-30 (सपना सिनेमा)-पकड़ी रोड, पकड़ी चौक-मौलाबाग रोड, पकड़ी चौक-गिरिजा मोड़ रोड और धरहरा-रेलवे स्टेशन वाया शीशमहल-शिवगंज रोड।
    • स्टेशन मोड़-जज कोठी मोड़ वाया केजी रोड एवं ब्लॉक कार्यालय रोड, इसके साथ ही पश्चिम एवं पूर्व रमना रोड वाया डीएम कार्यालय एवं सिविल कोर्ट से शहीद भगत सिंह चौक रोड तथा पूर्वी रेलवे गुमटी-पश्चिमी आरओबी रोड।

    कोइलवर, सकड्डी और चांदी क्षेत्र की सड़कें

    • कोईलवर-चांदी-धरहरा रोड, टीबी सैनिटोरियम रोड, कोईलवर गांव-एनएच 30 रोड, और कोईलवर-बबुरा रोड।
    • सकड्डी-चांदी-संदेश रोड, सकड्डी-चांदी-सहार रोड, सकड्डी-सहार-नासरीगंज रोड और परेव-एनएच 922 लिंक रोड।

    बिहिया, शाहपुर और सलेमपुर क्षेत्र की सड़कें

    • शाहपुर-भरौली रोड, भरौली-करनामेपुर रोड, बिहिया-तीयर रोड और बिहिया चौरास्ता-बरजा वाया करजा रोड।
    • बिहिया-सलेमपुर रोड, सरैया-सलेमपुर रोड, आरा-सलेमपुर रोड और बिहिया-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा-बीहटा रोड।

    बड़हरा, सरैया और सिन्हा क्षेत्र की सड़कें

    • आरा-सिन्हा रोड, आरा-बड़हरा-एकौना रोड और केशोपुर-गुंडी-सरैया रोड।
    • कृष्णगढ़ लिंक रोड, आरा-गोठौला-भुसौला रोड और आरा (एनएच-30) से छपरा (एनएच-19) वाया बबुरा-डोरीगंज रोड।

    पीरो, सहार, तरारी और सासाराम रूट की सड़कें

    • आरा-एकौना-खैरा-सहार रोड, पवना-कोरी-संदेश रोड, मुफ्ती मेला मोड़-पेरहाप रोड और आरा-सासाराम (एसएच-12) रोड।
    • पीरो-अगिआंव रोड, गड़हनी-अगिआंव रोड, नोनार-करथ-तरारी-बीहटा रोड और हसन बाजार-जमोढ़ी-सरफोरा-परसिया रोड।
    • करथ-सकला-इतिम्हा रोड, ओझवलिया पुल-बचरी पुल रोड, कुरमुरी-बांधवा रोड और जीरो माइल-पतार (आरा-सासाराम रोड) शामिल हैं।

    लिंक रोड और बाईपास (जीरो माइल क्षेत्र)

    • सिंडिकेट मोड़-सिंगही मोड़ वाया बिंदटोली-मरुतीनगर-लकड़िया पुल-बलबतरा रोड।
    • एनएच-84 लेफ्ट आउट पोर्शन रोड, कायमनगर-जीरो माइल रोड और जीरो माइल-असनी रोड।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर के स्टेट हाईवे पर लगेगा हाईटेक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, हादसों पर लगेगी लगाम; ऑटोमेटिक कटेगा चालान