Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोजपुर: सोन नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन का शव बरामद, हाइवे जाम कर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

    By Deepak SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 10:17 AM (GMT+05:30)

    Ara News सोन नदी घाट पर शनिवार की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं। पांच लड़कियों में से तीन के शवों को बरामद कर लिया गया ...और पढ़ें

    हाइवे जाम कर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
    हाइवे जाम कर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

    जागरण संवाददाता, आरा/कोईलवर। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा सोन नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन के शवों को रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया। इस दौरान दूसरे दिन की सुबह एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियो के नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

    ग्रामीणों ने तीनों शवों के साथ चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाइवे को जाम कर हो-हंगामा किया। प्रशासन की शिथिलता को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

    जिन लड़कियों का शव मिला है, उसमें चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की पुत्री सुमन कुमारी, पूनम कुमारी और उदवंतनगर निवासी दशरथ यादव की पुत्री निशा कुमारी का शामिल हैं।

    एक दिन पूर्व हुआ था हादसा

    चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पथरिया सोन नदी घाट पर शनिवार की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां सोन नदी के तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं। इसमें एक शादीशुदा महिला और चार किशोरी शामिल हैं। डूबी लड़कियों में दो सगी बहनें भी हैं।

    चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय विवाहित बेटी अनिता कुमारी, उदवंतनगर निवासी दशरथ राय की 16 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, देवेंद्र वर्मा की 19 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, चितरंजन वर्मा की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी सोन नदी में डूबने के बाद लापता हो गई थी।

    ग्रामीणों के प्रयास से मिले तीन शव

    इधर, रविवार की सुबह ग्रामीणों के प्रयास से सोन नदी में डूबी तीन लड़कियों के शव बरामद किए गए। तीनों शव बहियारा के आसपास से ही मिले हैं। दो और लड़कियां लापता हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिउतिया व्रत को लेकर सभी लोग अपने स्वजन के साथ बहियारा पथरिया घाट पर स्नान करने गए थे।

    खबरें और भी

    इस दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान पांचों गहरे पानी में चली गईं और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में नदी की तेज धारा में बह गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिलाएं जब तक हो-हल्ला करती तब तक पांचों नदी की तेज धार में समा गईं थीं। इसके पीछे पोकलेन से अवैध खनन किया जाना भी बताया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें -

    Gaya News: आखिर क्यों अचानक श्मशान घाट पहुंची पुलिस? चिता पर रखे विवाहिता के शव को उठाया और फिर…

    तेजस्वी यादव फिर भाजपा पर भड़के, कहा- क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करना किसी की औकात नहीं, PM मोदी को दे दी ये सलाह