Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी फिर भाजपा पर भड़के, कहा- क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करना किसी की औकात नहीं; PM मोदी को दे दी ये सलाह

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 09:56 AM (IST)

    Tejashwi Yadav शनिवार को ट्रेवल एवं टूरिज्म फेयर के उद्घाटन समारोह में तेजस्वी प्रसाद यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाति आधारित गणना में हेर-फेर की ब ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव फिर भाजपा पर भड़के, कहा- क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करना किसी की औकात नहीं
    तेजस्वी यादव फिर भाजपा पर भड़के, कहा- क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करना किसी की औकात नहीं

    HighLights

    1. कहा- पूरे देश में जाति आधारित गणना कराएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    2. कुछ लोग कर रहे जातियों की गणना में हेर-फेर की गलत बात

    जागरण संवाददाता, पटना। Tejashwi Prasad Yadav: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने की किसी की औकात नहीं है।

    क्षेत्रीय पार्टियां जनता की आवाज उठाती हैं और अपने दम पर कायम हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने की बात पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

    कहा- 2021 में होने वाली जनगणना भी अब तक नहीं हुई

    पर्यटन विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित ट्रेवल एवं टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) के उद्घाटन समारोह के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जाति आधारित गणना के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो यह काम पूरे देश में कराना चाहिए।

    वर्ष 1931 के बाद देश में अब तक जाति आधारित गणना नहीं हुई है। जाति आधारित गणना तो दूर, 2021 में होने वाली जनगणना भी अब तक नहीं हुई है। पता नहीं, केंद्र सरकार जनगणना कब कराएगी।

    हेर-फेर की बात पर दी सफाई

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति आधारित गणना में हेर-फेर की बात कह रहे हैं, लेकिन यह गलत है। न तो यादवों की संख्या बढ़ाई गई है, न ही किसी जाति की संख्या घटाई गई है।

    कहा कि अगर जाति की संख्या को घटाना-बढ़ाना होता तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जाति की संख्या थोड़े ही घटा देते। जातियों की संख्या की जानकारी होने के बाद अब आगे की विकास योजनाओं को बनाने में काफी मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ें -

    Jamui News: CRPF जवान अभिषेक कैंप में अचानक हुए बेहोश, दिल का दौरा पड़ने से मौत; ज्याद नहीं थी उम्र

    Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सताएगी गर्मी, उत्तर बिहार में छिटपुट वर्षा के आसार

    खबरें और भी