Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में ट्रक से बचने की कोशिश बनी जानलेवा; ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:26 AM (IST)

    भोजपुर के सिकरहटा में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिससे चालक सोनू कुमार बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा विपरीत दिश ...और पढ़ें

    सड़क किनारे पलटा ट्रैक्‍टर। जागरण

    सड़क किनारे पलटा ट्रैक्‍टर। जागरण

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

    हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मृतक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव वार्ड संख्या-12 निवासी विजय बैठा के 36 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बैठा के रूप में हुई है।

    बालू लेकर गया था पीरो क्षेत्र में 

    वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। मृतक के चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि सोनू कुमार ट्रैक्टर पर बालू लेकर पीरो क्षेत्र में अनलोड करने गया था। 

    बालू खाली कर वापस बिहटा लौटने के दौरान सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने चकमा दे दिया।

    इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 

    घटनास्‍थल पर ही सोनू की गई जान 

    घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर सिकरहटा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। 

    सोनू कुमार दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में मां सुतिया देवी, पत्नी इंदू देवी, दो पुत्रियां सुषमा और आरती तथा एक पुत्र ऋषभ राज हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।