Bihar Weather Update: भोजपुर में तपिश पर लगा ब्रेक, पूरे सप्ताह बारिश के संकेत
भोजपुर में भीषण गर्मी से राहत मिली है, अधिकतम तापमान 40 से 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। 30 जून से बारिश की संभावना है, जिससे जुलाई के पहले सप्ताह त ...और पढ़ें

HighLights
अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा, गर्मी से मिली राहत।
30 जून से बारिश की प्रबल संभावना, मौसम होगा सुहावना।
जुलाई के पहले सप्ताह तक तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जागरण संवाददाता, आरा। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल भोजपुरवासियों को अब राहत मिलने लगी है। महज तीन दिन पहले 25 जून को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान अब घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
तापमान में आई इस गिरावट और आसमान में लगातार छाए बादलों ने लोगों को तपिश से काफी हद तक राहत दी है। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि दोपहर के समय हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस का असर महसूस हुआ, लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
बढ़ी हुई नमी और ठंडी हवाओं के कारण वातावरण सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। 30 जून से वर्षा के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
यदि अनुमान सही साबित हुआ तो जुलाई के पहले सप्ताह तक जिले में बीच-बीच में बारिश होती रहेगी और अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
खबरें और भी
विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की आवाजाही और संभावित वर्षा के कारण भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में उमस परेशान कर सकती है, लेकिन बारिश के बाद मौसम फिर से खुशनुमा हो जाएगा।
आने वाले दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| दिनांक | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 29 जून | 37 | 29 |
| 30 जून | 33 | 28 |
| 01 जुलाई | 33 | 28 |
| 02 जुलाई | 33 | 28 |
| 03 जुलाई | 35 | 29 |
| 04 जुलाई | 36 | 29 |
| 05 जुलाई | 34 | 29 |
| 06 जुलाई | 34 | 28 |
| 07 जुलाई | 32 | 27 |
राहत की पांच बड़ी बातें
- 25 जून के मुकाबले तीन दिन में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा।
- 30 जून से जिले में बारिश की संभावना प्रबल।
- जुलाई के पहले सप्ताह तक मौसम सुहावना रहने के आसार।
- अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान।
- बादलों और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि बीच-बीच में उमस बनी रह सकती है।