Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा के ननऊर गांव से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, भोजपुरी संगीत के पुरोधा भरत सिंह भारती को पद्मश्री

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:27 PM (IST)

    भोजपुरी लोक गायक भरत सिंह भारती को सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। ...और पढ़ें

    भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में मिला पद्म श्री। (सोशल मीडिया)

    भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में मिला पद्म श्री। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. भरत सिंह भारती को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्मश्री दिया।

    2. यह सम्मान कला क्षेत्र में उनके योगदान का प्रतीक है।

    3. भोजपुर माटी और युवाओं के लिए गर्व का क्षण।

    संवाद सूत्र, सहार(आरा)। भोजपुरी के गौरव एवं भोजपुरी लोक संगीत गायक भरत सिंह भारती को सोमवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान एक समारोह में प्रदान किया।

    वर्ष 2026 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री की घोषणा के बाद से ही भरत सिंह भारती के पैतृक गांव ननऊर अगियांव प्रखंड समेत पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था।

    गांव में फैली खुशी की लहर

    सोमवार को उनके ननऊर स्थित आवास पर परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गई। इस अवसर पर उनके पुत्र सहजानंद सिंह, बुची सिंह, राजीव कुमार भारती, पुत्रवधू जय देवी व सुषमा देवी, पौत्र धर्मराज भारती, पौत्री रागनी भारती, ग्रामीण चंदेश्वर सिंह एवं कौशल शाह सहित दर्जनों लोग भावुक और गौरवान्वित दिखे।

    ग्रामीण चंदेश्वर सिंह एवं प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेनका कुमारी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरी भोजपुर माटी व समाज के लिए गर्व की बात है।

    यह पुरस्कार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली में उनके साथ उनके पौत्र भारद्वाज भारती एवं पौत्रवधू रश्मि राय भी मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार के महान लोक नर्तक को मरणोपरांत मिला पद्मश्री, नेहरू ने चीन से युद्ध में अलख जगाने पर की थी विश्व बंधु की तारीफ