Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब से लाई जा रही 1 करोड़ रुपये की शराब बिहार में जब्त, महाराष्ट्र के 2 तस्कर अरेस्ट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:42 AM (GMT+05:30)

    जगदीशपुर में मद्यनिषेध विभाग ने एक ट्रक से 8071.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जो पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। ...और पढ़ें

    जब्त की गई शराब। (जागरण)

    जब्त की गई शराब। (जागरण)

    HighLights

    1. जगदीशपुर में 8071.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

    2. पंजाब से बिहार लाई जा रही थी शराब की बड़ी खेप।

    3. महाराष्ट्र के दो तस्कर गोविंद केशवा, अनिल मासती गिरफ्तार हुए।

    संवाद सहयोगी, जगदीशपुर (आरा)। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान जारी है।

    सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार लाई जा रही है।

    इस सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया।जगदीशपुर-पीरो स्टेट हाईवे-102 पर दलीपुर मोड़ के समीप एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

    तलाशी में ट्रक से 900 कार्टन विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा थाना क्षेत्र के निवासी गोविंद केशवा और अनिल मासती को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 8071.92 लीटर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब पंजाब से बिहार लाई जा रही थी।

    पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है और मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    यह भी पढ़ें- पटना के दीघा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैस दुकानदार को मारी गोली