Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! लूटपाट की नीयत से छात्र को सरेआम मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार

    By Deepak SinghEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 02:27 PM (IST)

    बिहार के भोजपुर जिले में कॉलेज के छात्र को सरेआम गोली मारने का मामला सामने आया है। छात्र को लूटपाट की नीयत से गोली मारी गई। बदमाशों को हौसले इस कदर बु ...और पढ़ें

    बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! लूटपाट की नीयत से छात्र को सरेआम मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! लूटपाट की नीयत से छात्र को सरेआम मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. भोजपुर जिले में दो बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज के छात्र को गोली मार दी।
    2. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
    3. छात्र की हालत अब स्टेबल बताई जा रही है।

    जागरण संवाददाता, आरा। Firing On Student In Bihar भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई की नीयत से बाइक सवार बक्सर निवासी एक छात्र को गोली मार दी।

    घायल छात्र 21 वर्षीय निखिल कुमार बक्सर जिला के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी शिवाजी सिंह के पुत्र है। वह स्नातक दूसरे वर्ष का छात्र है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्र को गोली दाएं हाथ में में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे।

    मेला घूमने जाने के दौरान वारदात

    घायल छात्र निखिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने गांव से बड़हरा के बबुरा गांव अपने मौसी के घर दशहरा का मेला देखने के लिए आया था। वहां से वो मंगलवार की रात अपने मौसेरे भाइयों के साथ बाइक पर पीछे बैठकर मेले में जा रहा था। तभी एक बाइक सवार होकर आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद वो घायल हो गया।

    निखिल कुमार ने बताया कि वारदात के दोनों बाइक सवार हथियारबंद अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद मौसेरे भाइयों ने उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में भर्ती कराया।

    ऑपरेशन कर निकाली गई बुलेट

    इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि घायल बक्सर निवासी युवक को गोली दाएं हाथ में लगी थी जो अंदर फंसी हुई थी। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था और हाथ की हड्डी में भी फ्रैक्चर था। ऑपरेशन कर बुलेट निकाली गई। ब्लड को भी सिक्योर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Siwan Crime News: पांच धुर भूमि के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; 8 लोग बुरी तरह से घायल

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: तीन दिन पहले हैदराबाद से बक्सर के लिए निकला था युवक, संदेहास्पद स्थिति में मिला शव; हत्या की आशंका