Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Siwan Crime News: पांच धुर भूमि के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; 8 लोग बुरी तरह से घायल

    By Lalan Prasad Singh (Bhagwanpur Haat)Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 02:07 PM (GMT+05:30)

    सिवान के सोंधानी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और 8 लोग बुरी तरह से घायल ...और पढ़ें

    पांच धुर भूमि के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; 8 लोग बुरी तरह से घायल
    पांच धुर भूमि के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; 8 लोग बुरी तरह से घायल

    HighLights

    1. सिवान में दो पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट हो गई।
    2. मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं।
    3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    संवाद सूत्र, भगवानपुर हाट (सिवान)। Siwan Land Dispute Case थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घायलों में संजीव कुमार, श्रीमती देवी, अरविंद सिंह, राजीव रंजन, सौरभ कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुमित कुमार, संजीत कुमार, अनिल सिंह तथा राजीव कुमार शामिल हैं।

    पांच धुर भूमि का विवाद

    बताया जाता है कि अरविंद सिंह और अनिल सिंह के परिवार के बीच पांच धुर भूमि के लिए विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

    दोनों पक्षों से 8 लोग घायल

    दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    एसआई दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे, FIR दर्ज

    बताया गया इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंच गए, तनाव की सूचना पर एसआई वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में एक पक्ष के अनिल सिंह ने थाने में आवेदन देकर अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, संदीप सिंह, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी और वकील सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Motihari News: दशहरे पर मां और बहन के साथ मेला देख कर लौट रहे युवक से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मार दी गोली; मौत

    ये भी पढ़ें- Jamui Crime News: जमुई में ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना पड़ा मंहगा, बदमाशों ने पीठ और छाती में मारी तीन गोली, पटना रेफर