Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: आरा में रेस्टोरेंट बंदकर घर लौट रहे मैनेजर की गोली मारकर की हत्या, पिता ने पड़ोसी पर दर्ज कराई FIR

    By Deepak SinghEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 03:16 AM (IST)

    बिहार के भोजपुर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा रोड पर दौलतपुर-बलुआं पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ए ...और पढ़ें

    आरा में रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहे मैनेजर की गोली मारकर की हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)
    आरा में रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहे मैनेजर की गोली मारकर की हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, आरा: बिहार के भोजपुर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा रोड पर दौलतपुर-बलुआं पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी।

    मृतक 24 वर्षीय विशाल सिंह बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र थे। वे आरा शहर के रमना मैदान स्थित एक रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

    विशाल सिंह की गर्दन के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है। घटनास्थल के पास से पुलिस को मारे गए मैनेजर की बाइक और बैग भी बरामद हुआ है। हालांकि, विशाल का मोबाइल एवं पर्स गायब है।

    पिता ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

    एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता गणेश सिंह ने संबंधित थाने में नामजद प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने अपने छोटे भाई और दो भतीजों समेत चार को आरोपी बनाया है। मृतक के पिता ने पूर्व में धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। 

    लव अफेयर के एंगल से भी हो रही जांच

    एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है। पुलिस पूरे मामले में पट्टीदार के साथ आपसी विवाद के एंगल के अलावा अफेयर संबंधी बिंदु पर अलग से जांच कर रही है।

    हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

    रविवार की देर रात करीब 11 बजे आरा शहर के रमना मैदान स्थित रेस्टोरेंट बंद हुआ था, जिसके बाद मैनेजर विशाल सिंह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि इस बीच दौलतपुर-बलुआ पुल स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    काफी देर हो जाने के बाद विशाल घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वे विशाल की खोजबीन करने के लिए घर से निकल गए।

    जैसे ही स्वजन दौलतपुर स्थित पुल के समीप दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि विशाल की बाइक स्टैंड पर खड़ी है। बाइक पर खून भी लगा है। बाइक पर किसी प्रकार का कोई खरोंच भी नहीं है। इस दौरान सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए।

    खबरें और भी