विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करने के चक्कर में भटक रहा लड़कों का ब्रेन, हो जाएं सतर्क; सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Published: Tue, 15 Oct 2024 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 03:19 PM (IST)

Bihar News In Hindi बिहार के युवाओं के बीच अवैध हथियार लहराने और फायरिंग करने का ट्रेंड बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. कम उम्र के लड़कों के हाथों में पिस्टल और कट्टा
  2. अपराध से बिहार में विधि-व्यवस्था को लग रहा बट्टा

दीपक, आरा। कम उम्र के लड़कों में इन दिनों से तेजी से भटकाव हो रहा है। इसमें एक प्रमुख कारण इंटरनेट मीडिया भी माना जा रहा है। भोजपुर जिले में इन दिनों कम उम्र के लड़कों में अवैध हथियार लहराने एवं फायरिंग करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

ये वीडियो रील बनाने समेत जन्मदिन की पार्टी से लेकर श्राद्धकर्म पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने एवं इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर प्रदर्शित करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। वे इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड होने के चक्कर में कानून से खिलवाड़ का रहे है।

हाल के दो महीनाें में जिले में आधा दर्जन से अधिक मामले ऐसे सामने आए हैं, जिसमें अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन व फायरिंग किए जाने में युवाओं एवं कम उम्र के लड़कों की संलिप्तता पा गई है, जिसमें प्राथमिकी से लेकर गिरफ्तारी भी हुई है।

इधर, मनोचिकित्सक डॉ. अमित कहते है कि कम उम्र के लड़कों में संयम रखने की क्षमता नहीं होती है। उन्हें सब कुछ तुरंत चाहिए होता है। नई तकनीक के साथ कम उम्र के लड़कों के हाथों में मोबाइल की लत उनकी हर जरूरतों को पलभर में पूरा कर देता है।

यही कारण है कि वे गलत लत में फंसते जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के जरिए लाइक पाने के चक्कर में किसी हद तक चले जा रहे हैं।

केस स्टडी-01

आठ अक्टूबर को नवादा थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर फायरिंग करते एवं दोनों हाथों में लेकर हथियान प्रदर्शित कर दो-तीन वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जवाहर टोला एवं महावीर टोला से तीन युवकों को पकड़ा था। तीन मोबाइल भी जब्त किए थे।

मोबाइल से भी अवैध हथियार की तस्वीरें मिली थी। अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की भी बात सामने आई थी। इसे लेकर एक प्राथमिकी की गई थी।

केस स्टडी-02

पांच अक्टूबर को उदवंतनगर क्षेत्र में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। प्रसारित वीडियो में कम उम्र का एक लड़का फायरिंग करते हुए भाेजपुरी गाने पर रील बनाते नजर आ रहा था, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो किशोर समेत तीन को पकड़ा था। दो देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किया गया था। इसे लेकर एक प्राथमिकी की गई थी।

केस स्टडी-03

20 सितंबर को उदवंतनगर थाना क्षेत्र मेें एक वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें दो लड़के कारतूस दिखा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक युवक एवं एक किशोर दोनों को पकड़ा था।

करीब 12 कारतूस एवं एक मोबाइल जब्त किया गया था। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी भी की गई थी। बरामद कारतूस 315 बोर का था, जिसका उपयाेग देसी कट्टा व रायफल में होता है।

केस स्टडी-04

19 सितंबर को शाहपुर क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर एक युवक का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह दोनों हाथों में दो पिस्टल लिए नजर आ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर पकड़े गए आरोपित समेत साथी पर प्राथमिकी भी हुई थी। दूसरा पिस्टल साथी के पास होने की बात सामने आई थी।

अवैध हथियार रखना और इंटरनेट मीडिया पर प्रदर्शित करना दोनों अपराध है। पुलिस ने हाल में ही इस तरह के कई मामलों में कार्रवाई भी की है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की गलत संगती पर ध्यान देने की जरूरत है।- परिचय कुमार, एएसपी, आरा

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी Tejas Superfast, बरौनी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए रूट-टाइमिंग

भोजपुर में दो लापता दोस्तों की हत्या से मचा हड़कंप, आहर में पड़ा मिला शव; परिवार ने साजिशन हत्या का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।