Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोजपुर में दो लापता दोस्तों की हत्या से मचा हड़कंप, आहर में पड़ा मिला शव; परिवार ने साजिशन हत्या का लगाया आरोप

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 03:24 PM (IST)

    Ara News बिहार के भोजपुर जिले में दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों दोस्त दो दिनों से लापता थे। सोमवार की सुबह उनका शव आरा-अरवल मुख्य म ...और पढ़ें

    भोजपुर में दो दिनों से लापता दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप।
    भोजपुर में दो दिनों से लापता दोस्तों का शव मिलने से हड़कंप।

    HighLights

    1. भोजपुर में दो दिनों से लापता दो दोस्तों का शव आहर से बरामद
    2. एक अन्य दोस्त पर साजिश के तहत बुलाकर हत्या करने का आरोप

    जागरण संवाददाता, आरा। बिहार के भोजपुर जिले में दो दिनों से लापता दो दोस्तों का शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया। दोनों का शव नारायणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-अरवल मुख्य मार्ग स्थित चावरिया गांव के सड़क किनारे आहर से बरामद किया गया। बाद में दोनों की पहचान हो सकी। शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं।

    शवों की पहचान के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ रजनीश कुमार तथा संदेश थाना के बरतियर गांव निवासी संतोष राय के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरा शहर के आनंदनगर मोहल्ला में रहते थे।

    रजनीश के पाकेट से मोबाइल व फाइटर और रौशन के पाकेट से मोबाइल, गांजा काटने वाला कटर और लकड़ी का टुकड़ा मिला है। रौशन के पिता आर्मी से रिटायर्ड है। जबकि, रजनीश के पिता होटल में गार्ड का काम करते हैं। स्वजन ने साजिश के तहत बुलाकर हत्या किए जाने और शव को आहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है।

    दोस्त के बुलावे पर निकले थे दोनों

    इधर, मृतक रौशन कुमार के पिता संतोष कुमार राय ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने दोस्त रजनीश कुमार के साथ घर से निकाला था।

    सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव पहुंचकर वहां से उसने फोन कर अपने पिता को सूचना दी थी कि उन दोनों को एकवारी गांव निवासी मुकेश राय के बेटे प्रकाश राय ने फोन कर उन्हें बुलाया है।

    मृतक रौशन कुमार के पिता संतोष कुमार राय ने मुकेश राय के बेटे प्रकाश राय पर साजिश के तहत फोन कर दोनों को बुलाने और मारपीट कर उनकी हत्या कर शवों को चवरिया गांव स्थित आहर में फेंकने का आरोप लगाया है।

    खबरें और भी

    मृतक रजनीश कुमार की मां ज्ञानती देवी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। फोन पर पूछने पर बताया था कि अपने दोस्त रौशन कुमार के साथ एकवारी गांव आया है और उन्हें प्रकाश राय ने बुलाया है। रात डेढ़ बजे तक वापस आ जाएगा।

    उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व स्कूल में रोहित नामक लड़के से झगड़ा हुआ था, जो करमन टोला का रहने वाला है। इसके बाद उन्होंने उसका नाम उस स्कूल से कटवा कर दूसरे स्कूल में लिखवा दिया था। उसी समय से उस लड़के भी विवाद चल रहा है और वह धमकी भी देता था।

    शव से सौ मीटर दूर मिली बाइक

    इधर, सुबह पहर चवरिया गांव के लोग जब आहर किनारे गए थे तो उन्होंने पहले दोनों शवों को देखा। सूचना पर नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भी वहां पहुंच गए।

    मजदूरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पहचान हो सकी। बाद में जहां से शव मिला था उससे सौ मीटर दूर आहर से उनकी बाइक को बरामद किया गया। पुलिस अलग-अलग ऐंगल पर जांच कर रही है। अभी कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: चिराग पासवान को किससे खतरा? विदेश गए LJPR चीफ की अचानक बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का नया ऑर्डर

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दिया चैलेंज; पोस्ट से मचा बवाल