Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: चिराग पासवान को किससे खतरा? विदेश गए LJPR चीफ की अचानक बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का नया ऑर्डर

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 01:11 PM (IST)

    Bihar Politics News Hindi केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नया ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान
    केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान

    HighLights

    1. पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पास था चिराग की सुरक्षा का जिम्मा
    2. अब सीआरपीएफ के घेरे में रहेंगे चिराग पासवान, केंद्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

    डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी। चिराग की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंप दिया गया है।

    पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चिराग की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। अगले कुछ दिनों में सीआरपीएफ एसएसबी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि, अचानक इस तरह का निर्णय क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। 

    विदेश दौरे पर चिराग पासवान

    बता दें कि चिराग फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित एक सम्मेलन में भाग लिया था।

    इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि अंगूर की खेती और वाइन विज्ञान में वैश्विक नवाचारों पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    चिराग ने आगे लिखा कि यह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और कृषि-खाद्य क्षेत्र में मूल्यवर्धित अवसरों की खोज करने के भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    हम मिलकर वैश्विक व्यापार को मजबूत कर सकते हैं, विरासत को संरक्षित कर सकते हैं, तथा किसानों और खाद्य प्रसंस्करण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सतत विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। बता दें कि चिराग ने पोस्ट के साथ सम्मेलन की एक तस्वीर भी शेयर की थी। 

    खबरें और भी

    फ्रांसीसी कृषि मंत्री ने चिराग का किया स्वागत

    फ्रांस के डिजॉन शहर में फ्रांसीसी कृषि मंत्री एनी जेनेवार्ड ने चिराग का स्वागत किया था। फ्रांस में विभिन्न देशों के मंत्रियों के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विस्तार और नवीनीकरण को लेकर भी चिराग ने चर्चाएं की।

    वहां फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चाएं हुईं। चिराग चार दिनों के लिए पेरिस और डिजॉन शहर के दौरे पर गए हैं। 

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका, इस दिग्गज नेता को अपने पाले में किया शामिल

    Chirag Paswan: ...तो बगावत कर देंगे मोदी के हनुमान! चिराग ने किया 'मंत्री पद को लात मारने' का एलान; सियासी पारा हाई