Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका, इस दिग्गज नेता को अपने पाले में किया शामिल

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:36 PM (IST)

    पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया और जन सुराज में शामिल हो गईं। यह लोजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वि ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर और चिराग पासवान (जागरण फोटो)
    प्रशांत किशोर और चिराग पासवान (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पार्टी की लॉन्चिंग से पहले प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका
    2. चिराग पासवान की पार्टी की दिग्गज नेता को अपने पाले में लिया

     जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया है। वह मंगलवार को पटना में जन सुराज में शामिल हो गईं। लोजपा के लिए यह झटका माना जा रहा है। वहीं इससे जिले में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।

    विदित हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही वह भाजपा को छोड़कर लोजपा (रामविलास) में शामिल हुई थीं। वह वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रही थीं, मगर टिकट नहीं मिलने से पार्टी से नाराज चल रही थीं।

    जिले के कद्दावर परिवार की बहू होने के साथ रघुनाथ पांडेय की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए माना जा रहा था कि वह नया विकल्प चुनेंगी। दो अक्टूबर को प्रशांत किशोर पार्टी की घोषणा करेंगे। इससे पहले वह जन सुराज में शामिल हो गईं।

    विनिता विजय जनवरी में ही चिराग पासवान के साथ आई थीं, अब छोड़ा साथ

    बता दें कि विनिता विजय (Vinita Vijay) जनवरी के महीने में कांग्रेस से एलजेपीआर में आई थीं । वह पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू हैं। विनिता पांडेय 2009 में लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाया था। 2010 में उन्हें कांग्रेस ने बिहार महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इन्हें 2015 में कांग्रेस ने पार्टी की जमीन हड़पने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

    Bihar Politics: 'दुबई से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर लाएं तेजस्वी और...', JDU ने दे दी खुली चुनौती, कहा- केरल भी तो जाओ

    Bihar Smart Meter: गांव वाले स्मार्ट मीटर लगाने में डाल रहे थे अड़ंगा, अब अधिकारियों ने अपनाया गजब का उपाय

    खबरें और भी