विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘पवन सिंह को पैसा देकर चुनाव लड़वाया’, आरा के पूर्व सांसद का छलका दर्द, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

Published: Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद राजकुमार सिंह बुधवार को बड़हरा प्रखंड के सिन्हा गांव में आयोजित एक ...और पढ़ें

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। (फोटो जागरण)
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री का छलका दर्द, बोले- पवन सिंह को पैसा देकर चुनाव लड़वाया गया
  2. भोजपुर के दौरे पर हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह

संवाद सूत्र, बड़हरा(आरा)। लोकसभा चुनाव में हार के 10 महीने बाद सार्वजनिक मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद राजकुमार सिंह का दर्द छलका है।

बुधवार को बड़हरा प्रखंड के सिन्हा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी हार को अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह को हमारे पार्टी के ही कुछ नेताओं ने पैसा देकर चुनाव में प्रत्याशी बना दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कार्यक्रम से संबंधित पूर्व केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि चुनाव में प्रत्याशी बने पवन जी की गलती नहीं थी, यह तो भाजपा के कुछ नेताओं की गलती थी, इस दौरान यह हल्ला उड़ गया कि राजपूत लोग बक्सर में सुधाकर सिंह को अपना वोट दे रहे हैं, उसी हल्ला में ब्राह्मण देवता लोग इधर से उधर हो गये।

भोजपुर में एक कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद आरके सिंह। (फोटो जागरण)

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीडियो में कह रहे हैं कि हमको राजनीति में नहीं आना था, मैंने सुना था कि राजनीति में सभी नेता घूसखोर होते हैं, हमको राजनीति में चरित्रहीन तथा हत्यारे नेताओं से हमेशा नफरत होती रही है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में हमेशा जनता को अपने भविष्य को देखते हुए नेताओं को वोट देना चाहिए, गलत आदमी को वोट देकर जितायेगा तो हमेशा समस्या उत्पन्न होगा।

भोजपुर के दौरे पर हैं पूर्व सांसद आरके सिंह

हालांकि, जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताते चलें कि आरके सिंह इन दिनों भोजपुर के दौरे पर हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। बड़हरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राम अवतार सिंह तथा संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया।

इस मौके पर आनंद गोपाल पंडित, पप्पू तिवारी, सिनोद सिंह, बोध नाथ मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दिए गए बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 

Rekha Gupta Cabinet: रेखा गुप्ता की कैबिनेट में दिखेगी बिहार की 'पावर', 3 मंत्रालयों की मिली जिम्मेदारी

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कर दिया EVM हटाने का वादा, बिहार चुनाव से पहले चला बड़ा दांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।