Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rekha Gupta Cabinet: रेखा गुप्ता की कैबिनेट में दिखेगी बिहार की 'पावर', 3 मंत्रालयों की मिली जिम्मेदारी

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:52 PM (IST)

    दिल्ली की नई सरकार में बक्सर के डॉ. पंकज सिंह को मंत्री पद मिला है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने जाने ...और पढ़ें

    शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री का अभिवादन करते पंकज सिंह।
    शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री का अभिवादन करते पंकज सिंह।

    HighLights

    1. दिल्ली की भाजपा सरकार में मंत्री बने पंकज
    2. पंकज के मंत्री बनने पर बक्सर में मनीं खुशियां

    जागरण संवाददाता, बक्सर। दिल्ली की नई सरकार में डॉ. पंकज सिंह (Pankaj Singh Delhi Minister) को मंत्री का पद मिला है। वह पेशे से डेंटिस्ट रहे हैं। विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने जाने के साथ ही वह दिल्ली सरकार का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले वह दो बार दिल्ली नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं।

    वह मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र के धरौली गांव के निवासी हैं। उनके पिता राज मोहन सिंह दिल्ली नगर निगम में अपर आयुक्त थे। इनके बड़े भाई मनोज सिंह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हैं।

    इनके परिवार के अन्य कई सदस्य दिल्ली में ही रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।

    गांव के लोगों को जैसी ही इस बात की सूचना मिली कि उन्हें दिल्ली की सरकार में मंत्री पद मिला है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    गम के बीच मिली दोहरी खुशी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पंकज के घर खुशियों का माहौल था। इस बीच गत 18 फरवरी को उनकी मां सीता सिंह का दिल्ली स्थित आवास पर 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

    19 फरवरी को निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उसी दिन देर शाम को पंकज को दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने पर फैसला हुआ और गुरुवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंकज सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

    पंकज के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा में खुशी

    दिल्ली विधानसभा में बक्सर का बेटे डॉ. पंकज सिंह के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यकर्ताओं के साथ अहिरौली कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर की धरती ने अनेक लाल पैदा किए हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर का नाम रौशन कर रहे हैं। उसी कड़ी में से एक लाल डॉ. पंकज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है।

    इसके लिए उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का बक्सर की जनता की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह बक्सर के लोगों के लिए बहुत ही आत्मसम्मान और गौरव की बात है।

    मौके पर तेज प्रताप सिंह, अमरनाथ जयसवाल, सुनील सिंह, ज्वाला सैनी, आशानन्द सिंह, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, अविनाश पांडेय, अविनाश कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह, सुनील कुमार, संजय शाह, रूपेश दुबे, दुर्गेश विद्रोही, उमाशंकर राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- Delhi CM Rekha Gupta: शपथ के दौरान रेखा गुप्ता ने कौन-सी साड़ी पहनी? सम्राट चौधरी ने बताई दिलचस्प बात

    ये भी पढ़ें- Delhi Cabinet Portfolio: CM रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त विभाग, प्रवेश साहिब सिंह PWD; देखें पूरी लिस्ट