Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Cabinet Portfolio: CM रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त विभाग, प्रवेश साहिब सिंह PWD; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 11:47 PM (IST)

    Delhi Cabinet दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। रेखा गुप्ता ने खुद गृह और वित्त वि ...और पढ़ें

    Rekha Gupta: दिल्ली कैबिनेट सीएम रेखा गुप्ता ने विभागों का किया बंटवारा।
    Rekha Gupta: दिल्ली कैबिनेट सीएम रेखा गुप्ता ने विभागों का किया बंटवारा।

    HighLights

    1. CM रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त विभाग।
    2. प्रवेश और कपिल मिश्रा को भी मिली अहम जिम्मेदारी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Rekha Gupta Cabinet: दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों (delhi cabinet list) का बंटवारा कर दिया है। रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं पर प्रवेश साहिब सिंह को PWD विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव मंत्रालय दिया गया है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास

    GAD

    सेवाएं

    वित्त

    राजस्व

    WCD

    लैंड एंड बिल्डिंग

    पब्लिक रिलेशन

    विजिलेंस और

    प्रशासनिक सुधार विभाग।

    प्रवेश साहिब सिंह को मिले ये मंत्रालय

    PWD

    विधायी मामले

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण

    जल

    गुरुद्वारा चुनाव

    आशीष सूद को मिले ये मंत्रालय

    गृह

    ऊर्जा

    शहरी विकास

    शिक्षा

    उच्च शिक्षा

    तकनीकी शिक्षा

    प्रशिक्षण

    मनजिंदर सिंह सिरसा को मिले ये मंत्रालय

    उद्योग

    खाद्य आपूर्ति

    वन एवं पर्यावरण

    योजना विभाग

    रविंद्र सिंह (इंद्राज) को मिले ये मंत्रालय

    समाज कल्याण

    SC/ST वेलफेयर

    कॉरपोरेशन

    इलेक्शंस

    कपिल मिश्रा को मिले ये मंत्रालय

    लॉ एंड जस्टिस

    श्रम एवं रोजगार

    विकास

    कला एवं संस्कृति

    भाषा और पर्यटन

    डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिले ये मंत्रालय

    स्वास्थ्य

    परिवहन

    सूचना तकनीक

    छह विधायकों ने भी मंत्री पद की ली शपथ 

    रेखा गुप्ता (Delhi Cabinet Meeting) ने आज गुरुवार (20 फरवरी) को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता का अपनी सरकार के पहले दिन का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा।

    दिल्ली (Delhi CM Rekha Gupta) की नई सरकार के मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं अधिवक्ता, महिलाओं और वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि प्रवेश साहिब सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग और जाट समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष

    पहली बार दो मंत्री पूर्वांचल से हैं, और सिख, पंजाबी और अनुसूचित जाति का भी प्रतिनिधित्व है। इस बार कोई मुस्लिम विधायक नहीं जीता, इसलिए मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति कैबिनेट में नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: सीएम की मंत्रियों के साथ कैबिनेट मीटिंग शुरू, बैठक से पहले यमुना में की थी आरती

    कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष है, जबकि दो मंत्रियों की औसत आयु 51 से 60 वर्ष है। सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हैं, जबकि सबसे कम संपत्ति वाले कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा हैं।

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Cabinet: ये हैं रेखा गुप्ता कैबिनेट के 6 मंत्री, पैसे से लेकर परिवार तक... पढ़ें पूरी जन्मकुंडली