Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rekha Gupta: सीएम की मंत्रियों के साथ कैबिनेट मीटिंग शुरू, बैठक से पहले यमुना में की थी आरती

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:52 PM (IST)

    Rekha Gupta government Action रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए गए सारे ...और पढ़ें

    Yamuna Ghat Aarti: यमुना घाट पर आरती के बाद कैबिनेट की बैठक।
    Yamuna Ghat Aarti: यमुना घाट पर आरती के बाद कैबिनेट की बैठक।

    HighLights

    1. सीएम रेखा गु्प्ता यमुना घाट पर आरती करने पहुंची।
    2. विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए वादे पूरे होंगे-सीएम।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।Rekha Gupta News: रेखा गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

    आज शाम को यमुना घाट पर आरती हुई। उसके बाद शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। बता दें यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं। यमुना नदी किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट की गई। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचा। इससे पहले कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो। यहां पर पढ़ें पल-पल का अपडेट्स:

    Rekha Gupta Yamuna Ghat Aarti Live Updates:

    • सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक शुरू की।

    • सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी पर अपनी पूरी कैबिनेट  और सांसद के साथ आरती की, जिसके बाद सभी कैबिनेट मीटिंग के लिए निकल गए।
    • यमुना के वासुदेव घाट पर यमुना आरती हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरती में शामिल हुईं।

    खबरें और भी

    यमुना घाट पर आरती शुरू।

    • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल हुईं। उन्होंने प्रार्थना भी की।

    • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा यमुना आरती में शामिल होने वासुदेव घाट पहुंचे।

    घाट पर पहुंची मुख्यमंत्री, साथ में हैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

    • बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बोले जब हमने (दिल्ली में) सरकार बनाई, तो पीएम मोदी ने कहा कि यमुना कुछ ऐसी बनेगी, जिस पर हम सभी को गर्व होगा। पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय साबरमती रिवरफ्रंट बनाकर यह दिखाया है। दिल्ली के सीएम यहां आरती में शामिल होंगे; हमने जो प्रतिबद्धताएं की हैं, उनमें से कई को पहली कैबिनेट बैठक में पारित किया जाएगा। यमुना की सफाई प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

    घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं।

    पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया। भाजपा से उम्मीद है, क्योंकि शपथ ग्रहण के बाद पहला काम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना आरती से कर रही हैं। सुमन गुप्ता, संरक्षक, बड़ी पंचायत वैश्य बीसे समाज, जो यमुना आरती का प्रबंधन करती है। दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्रराज यमुना घाट पर पहुंच चुके हैं।

    वासुदेव घाट नव निर्मित है, पिछले वर्ष अयोध्या में मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहली बार आरती हुई थी। उसके बाद मार्च से हर मंगलवार और शनिवार को आरती होती आ रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि जिस तरह से यमुना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई है, उस हिसाब से प्रतिदिन यमुना आरती हो सकती है। आयोजक बताते हैं कि भाजपा की जीत के साथ से ही आरती में दिल्ली वालों की सहभागिता बढ़ती जा रही है।

    दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।

    घाट के सामने ही यमुना सफाई को लेकर बड़ी बड़ी मशीनें लगाई गई है।

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 'विकसित दिल्ली' के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।

    यमुना नदी किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट जारी है। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचेगी। इसके पूर्व कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो। यहां मंगलवार और रविवार को फिलहाल आरती होती है। जिसकी शुरुआत उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की थी।

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: 'मेरा परिवार बहुत खुश है, मेरी मां...', रेखा के CM बनने पर पहली बार बोला बेटा निकुंज गुप्ता