Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rekha Gupta: 'मेरा परिवार बहुत खुश है, मेरी मां...', रेखा के CM बनने पर पहली बार बोला बेटा निकुंज गुप्ता

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 06:21 PM (IST)

    Rekha Gupta News रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार बहुत खुश है। वह पिछल ...और पढ़ें

    Delhi News: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फोटो पीटीआई
    Delhi News: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फोटो पीटीआई

    HighLights

    1. मां के सीएम बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल।
    2. रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं, बेटी हर्षिता और बेटा निकुंज।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे नाम शामिल हैं।

    निकुंज गुप्ता ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मेरा परिवार बहुत खुश है कि मेरी मां मुख्यमंत्री बनीं। वह पिछले 30 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपने दम पर सब कुछ हासिल किया है, उनके पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था।

    रेखा गुप्ता के पति

    रेखा गुप्ता के पति (Rekha Gupta Husband) का नाम मनीष गुप्ता (Manish Gupta) है। मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं और उनका निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार भी है।

    Rekha Gupta के हैं दो बच्चे

    दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है तो छोटे बेटे का नाम निकुंज है। बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।

    खबरें और भी

    रेखा गुप्ता के बारे संक्षेप में जानें

    1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी बनीं

    1995-96 में डूसू की सेक्रेटरी बनीं

    1996-97 में डूसू की अध्यक्ष बनीं

    2003-04 में भाजयुमो दिल्ली की सेक्रेटरी बनीं

    2004-06 में भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव बनीं

    2007 में उत्तरी पीतमपुरा में पार्षद बनीं

    भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बनीं

    2025 में शालीमार बाग से विधायक बनीं और अब मुख्यमंत्री

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: दिल्ली सरकार यमुना घाट पर रचेगी इतिहास, शाम 7 बजे बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता, यमुना की सफाई पर लिया बड़ा फैसला