Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rekha Gupta Cabinet: ये हैं रेखा गुप्ता कैबिनेट के 6 मंत्री, पैसे से लेकर परिवार तक... पढ़ें पूरी जन्मकुंडली

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 08:47 PM (IST)

    Delhi Cabinet दिल्ली की नई सरकार के मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं अधिवक् ...और पढ़ें

    Rekha Gupta: कोई उद्योगपति तो कोई डॉक्टर है रेखा कैबिनेट का हिस्सा। फोटो पीटीआई
    Rekha Gupta: कोई उद्योगपति तो कोई डॉक्टर है रेखा कैबिनेट का हिस्सा। फोटो पीटीआई

    HighLights

    1. सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री है मनजिंदर सिंह सिरसा।
    2. सीएम रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल में कपिल मिश्रा सबसे कम उम्र के हैं कैबिनेट मंत्री।

    निहाल सिंह, नई दिल्ली। Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई सरकार के मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। जहां अधिवक्ता और महिलाओं और वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं तो वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग व जाट समाज से प्रवेश साहिब सिंह भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    इसके साथ ही पहली बार दो-दो मंत्री ऐसे हैं जो पूर्वांचल से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही सिख, पंजाबी और अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार में शुरुआत के सात वर्ष में महिला मंत्री का कैबिनेट में न उठने का मुद्दा उठता रहा था।

    लेकिन बाद में आतिशी कैबिनेट (Atishi) का हिस्सा बनी और वह सीएम भी बनी थी लेकिन इस बार चूंकि सत्तापक्ष से कोई भी मुस्लिम विधायक जीतकर नहीं आया है इसलिए मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति कैबिनेट में नहीं है नहीं तो हर वर्ग और अलग-अलग व्यवसाय समूह का ध्यान रखकर रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट का गठन किया है।

    कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष है जबकि दो मंत्रियों की औसत आयु 51 से 60 वर्ष है। सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री में मनजिंदर सिंह सिरसा हैं तो वहीं सबसे कम संपत्ति वाले कैबिनेट मंत्रियों में कपिल मिश्रा का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति है तो कपिल मिश्रा के पास 1.06 करोड़ की संपत्ति है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट की अनुसार कैबिनेट मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ है। सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री रविंद्र इंद्रराज को छोड़कर सभी मंत्रियों पर आपराधिक या गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    रेखा गुप्ता(Rekha Gupta Cabinet)

    विधानसभा क्षेत्र : शालीमार बाग

    समाज: वैश्य

    उम्र-50

    व्यवसाय: अधिवक्ता

    शिक्षा: एलएलबी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

    पूर्व प्रशासनिक अनुभव: पार्षद व चेयरमैन शिक्षा समिति

    प्रवेश साहिब सिंह

    विधानसभा क्षेत्र: नई दिल्ली

    कितने वोटों से जीते: 4089

    समाज: जाट

    उम्र: 47

    व्यवसाय- बिजनेसमैन

    शिक्षा : एमबीए, फार स्कूल आफ मैनेजमेंट,दिल्ली

    परिवार के सदस्य: तीन बच्चे व पत्नि

    पूर्व प्रशासनिक अनुभव: सांसद व विधायक

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। साथ ही पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

    कपिल मिश्रा

    विधानसभा क्षेत्र: करावल नगर

    कितने वोटों से जीते: 23355

    समाज: ब्राह्मण व पूर्वांचली

    उम्र: 44

    व्यवयास: बिजनेसमैन

    शिक्षा: सोशल वर्क स्नातकोत्तर, दिल्ली विश्वविद्यालय

    परिवार के सदस्य: पत्नी व दो बच्चे

    पूर्व राजनीतिक अनुभव: कैबिनेट मंत्री, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष। मां अन्नूपूर्णा मिश्रा दिल्ली की महापौर रही हैं।

    आशीष सूद

    विधानसभा क्षेत्र: जनकपुरी

    कितने वोटों से जीते:18766

    समाज: पंजाबी

    उम्र: 58

    व्यवसाय : बिजनेसमैन

    शिक्षा:बीकाम (आनर्स), आत्माराम सनातन धर्म कालेज, दिल्ली विश्विद्यालय

    परिवार के सदस्य : तीन बच्चे व पत्नी

    पूर्व राजनितिक अनुभव: निगम पार्षद, व नेता सदन, एमसीडी, डूसू अध्यक्ष के साथ भाजपा में प्रदेश मंत्री और महामंत्री भी रहे हैं।

    मनजिंदर सिंह सिरसा

    विधानसभा क्षेत्र: राजौरी गार्डन

    कितने वोटों से जीते:18190

    समाज: सिख

    उम्र :52

    व्यवसाय : रियल एस्टेट

    शिक्षा: 12 वीं पास

    पूर्व राजनितिक अनुभव: पूर्व विधायक व राष्ट्रीय भाजपा के सचिव व अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति

    डॉ. पंकज कुमार सिंह

    विधानसभा क्षेत्र: विकासपुरी

    कितने वोटों से जीते: 12876

    समाज: पूर्वांचली व क्षत्रिय

    उम्र: 48

    व्यवसाय: दंत चिकित्सक :

    शिक्षा: बीडीएस, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया

    परिवार के सदस्य : पत्नी व दो बेटियां

    पूर्व राजनितिक अनुभव: पार्षद, डिप्टी चेयरमैन स्थायी समिति एमसीडी

    पिता एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त भी रहे हैं।

    रविंद्र इंद्रराज

    विधानसभा क्षेत्र: बवाना

    कितने वोटों से जीते: 31475

    समाज: अनुसूचित जाति

    उम्र: 50

    व्यवसाय: रियल एस्टेट

    शिक्षा: बीए, स्कूल आफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय

    परिवार के सदस्य : पत्नी और दो बच्चे हैं

    पूर्व राजनितिक अनुभव: पिता विधायक रहें हैं

    नंबर गेम

    5 सदस्यों की उम्र 41 से 50 वर्ष है।

    2 सदस्यों की उम्र 51 से 60 वर्ष है।

    248 करोड़ की संपत्ति के साथ सिरसा हैं सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री।

    1.06 करोड़ की संपत्ति के साथ कपिल मिश्रा सबसे कम संपत्ति वाली कैबिनेट मंत्री।

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: सीएम की मंत्रियों के साथ कैबिनेट मीटिंग शुरू, बैठक से पहले यमुना में की थी आरती