Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Train Pantry Service पर संकट: गैस की कमी से यात्रियों को हो सकती है परेशानी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 04:05 PM (IST)

    Train Pantry Service दानापुर रेल मंडल सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री सेवा एलपीजी सिलेंडर की कमी से प्रभावित है। किचन बेस में गैस की कमी के क ...और पढ़ें

    लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री सेवा प्रभावित

    लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री सेवा प्रभावित

    HighLights

    1. एलपीजी सिलेंडर की कमी से पैंट्री सेवा प्रभावित।

    2. यात्रियों को समय पर गर्म भोजन नहीं मिल पा रहा।

    3. रेलवे गैस आपूर्ति सामान्य करने का कर रहा प्रयास।

    जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों पैंट्री सेवा प्रभावित हो रही है। यात्रियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में पैंट्री कार कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि किचन बेस में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी इसके पीछे मुख्य कारण है। सिलेंडर की कमी के कारण भोजन को समय पर गर्म कर यात्रियों तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। इससे कई ट्रेनों में यात्रियों को देर से भोजन मिल रहा है। यात्रियों को इससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    किचन बेस से तैयार होकर आता है भोजन 

    रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए किचन बेस की व्यवस्था होती है। इन किचन बेस में पहले से बड़ी मात्रा में भोजन तैयार किया जाता है। फिर इसे निर्धारित स्टेशनों पर संबंधित ट्रेनों में चढ़ाया जाता है।

    ट्रेन में मौजूद पैंट्री कार कर्मचारी गैस और इलेक्ट्रिक उपकरणों की मदद से भोजन गर्म करते हैं। इसके बाद यात्रियों को ताजा और गर्म भोजन परोसा जाता है। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी से यह पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा असर

    जानकारी के अनुसार कोलकाता से चलने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों में भोजन किचन बेस से लोड किया जाता है।
    इन ट्रेनों के लिए भोजन अलग-अलग स्टेशनों से उपलब्ध कराया जाता है।

    खबरें और भी

    आसनसोल, कोलकाता, पटना, मुगलसराय, वाराणसी, मुरादाबाद, लखनऊ और जसीडीह प्रमुख किचन बेस स्टेशन हैं। इन स्टेशनों से तैयार भोजन ट्रेनों में भेजा जाता है। ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को ताजा भोजन मिल सके। लेकिन सिलेंडर की कमी से इस व्यवस्था पर असर पड़ा है।

    पैंट्री कार में भोजन गर्म करना भी मुश्किल

    ट्रेन के पैंट्री कार कर्मी ने बताया कि वर्तमान समय में गैस सिलेंडर की कमी से परेशानी बढ़ गई है। कई बार किचन बेस से पर्याप्त मात्रा में भोजन समय पर नहीं मिल पाता।

    इसके अलावा ट्रेन में मौजूद गैस की मात्रा भी सीमित होती है। जिसके कारण भोजन को गर्म करने में अधिक समय लग जाता है।

    यात्रियों की संख्या अधिक होने से भोजन की मांग भी ज्यादा रहती है। ऐसे में देरी होने पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है।

    रेलवे ने कहा-समस्या के समाधान का प्रयास

    रेलवे सूत्रों के अनुसार इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। किचन बेस पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति को नियमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ताकि ट्रेनों में पैंट्री सेवा सामान्य रूप से संचालित हो सके। आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कई ट्रेनों में भोजन बाहर से तैयार कर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए।

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आरा जंक्शन पर मेंटेनेंस समय घटेगा, Howrah Jan Shatabdi समेत बढ़ेंगी ट्रेनें