Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में बेकाबू ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:43 PM (IST)

    भोजपुर के कोईलवर में बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ मोहम्मद नईम को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार। (जागरण)

    ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार। (जागरण)

    HighLights

    1. बेकाबू ट्रक ने कोईलवर में साइकिल सवार को कुचला।

    2. हादसे में मोहम्मद नईम की मौके पर ही मौत हुई।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

    संवाद सूत्र, कोईलवर (आरा)। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिलदेव चौक के समीप मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। जिससे मौके पर युक्त अधेड़ की मौत हो गयी।

    मृतक की शिनाख्त कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी मो. यूसुफ के 50 वर्षीय पुत्र मो नईम के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक समेत चालक विकास कुमार को पकड़ पिटाई कर दी।

    इसके बाद कोईलवर स्टेशन रोड को जाम कर दिया और उक्त सड़क पर नो एंट्री लगाने की मांग करने लगे । इधर, हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा जाम खत्म कराया।

    ARA CRIME NEWS (34)

    करीब एक घंटे सड़क जाम रहा। जिसके कारण सड़क के दनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया।

    कुछ दिन बाद जाने वाले थे दिल्ली

    दुर्घटना का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। मृतक के भतीजा फरदीन ने बताया कि नईम दिल्ली में स्वजन के साथ रहते थे, जो एक महीने पहले पुत्री के शादी के लिए गांव आए थे, शादी के बाद पत्नी और बच्चे दिल्ली चले गए थे और वे कुछ दिनों में दिल्ली जाने वाले थे। मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर भरवाने कोईलवर आए थे।

    इस बीच कपिलदेव चौक के समीप पीछे से ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद साइकिल ट्रक के नीचे फंस गया।

    हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ पिटाई कर दी। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।

    इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वजन को सहायता प्रदान की। हादसे के बाद पत्नी शहनाज बेगम समेत अन्य का रो-रोकर बुरा हाल था।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, सेना के जवान सहित 3 की मौत