Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा के कुंडवा महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प? पर्यटन विभाग ने विधानसभा में कही बड़ी बात

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    भोजपुर के शाहपुर स्थित कुंडवा महादेव मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने सकारात्मक रुख दिखाया है। ...और पढ़ें

    पर्यटन विभाग कराएगा कुंडवा महादेव मंदिर का विकास।

    पर्यटन विभाग कराएगा कुंडवा महादेव मंदिर का विकास।

    HighLights

    1. कुंडवा महादेव मंदिर के विकास पर बिहार सरकार की पहल।

    2. पर्यटन विभाग ने सौंदर्यीकरण के लिए सकारात्मक रुख दिखाया।

    3. डीएम की रिपोर्ट के बाद सुविधाओं पर होगा अंतिम निर्णय।

    संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित प्रची व प्रसिद्ध कुंडवा महादेव मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है।

    विधानसभा में स्थानीय विधायक राकेश रंजन द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है।

    विशेष अवसरों पर बड़ी संख्‍या में आते हैं श्रद्धालु 

    जगदीशपुर अनुमंडल के बिलौटी पंचायत स्थित कुंडवा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि, सावन तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

    पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने विधानसभा में दिए लिखित उत्तर में  जिला पदाधिकारी, भोजपुर के प्रतिवेदन के अनुसार यह बात कही। 

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री शेड, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध है। विधानसभा में यह भी सवाल उठाया गया कि मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, अतिरिक्त यात्री शेड, शुद्ध पेयजल, पार्किंग, परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का अभाव है।

    डीएम की र‍िपोर्ट के आधार पर होगा निर्णय 

    इस पर पर्यटन विभाग ने कहा कि कुंडवा महादेव मंदिर के सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जिला पदाधिकारी, भोजपुर से विस्तृत प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद निधि की उपलब्धता के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

    पर्यटन विभाग के इस जवाब से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में कुंडवा महादेव मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।