विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर जाना था, सासाराम रूट पर कैसे पहुंची महानंदा एक्सप्रेस? सामने आया आरा हादसे का कारण

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:06 AM (IST)

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर जाने के कारण पटरी से उतर गई, ...और पढ़ें

हादसे के बाद रवाना होती महानंदा एक्सप्रेस। जागरण

हादसे के बाद रवाना होती महानंदा एक्सप्रेस। जागरण

HighLights

  1. महानंदा एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर पटरी से उतरी।

  2. गलत सिग्नल के कारण सासाराम रूट पर गई ट्रेन।

  3. कम गति से बड़ा हादसा टला, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार के रास्ते आरा जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दुर्घटना में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। 

संयोगवश किसी यात्री के लिए कोई गंभीर खतरा नहीं हुआ क्योंकि उस समय ट्रेन की स्पीड कम थी। बहरहाल इस मामले में अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह करीब 4:10 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को बक्सर-डीडीयू के रास्ते दिल्ली की ओर रवाना होना था। 

बक्सर की जगह सासाराम रूट पर रवाना 

लेकिन ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से कुछ दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई।

हादसे में कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वैसे घटना के कारणों की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

हादसे के कारणों की चल रही जांच 

गलत ट्रैक पर आगे बढ़ने के तुरंत बाद स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन का इंजन और दो बोगियां पटरी से उतर गई। समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जानमाल की हानि नहीं हुई।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें और तकनीकी विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। मौखिक तौर पर स्टेशन प्रबंधक एनके राय पर निलंबन कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बाल-बाल बची यात्रियों की जान