थानेदार के सामने ही तान दी पिस्तौल, भोजपुर में पुलिस को धमकी देने का VIDEO VIRAL
भोजपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक युवक ने पिस्तौल तान दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव की यह ...और पढ़ें
HighLights
भोजपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तानी।
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने पुलिस को धमकाया, वीडियो वायरल।
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव की घटना, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक युवक द्वारा पिस्तौल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव का है।
हालांकि, अवैध पिस्तौल अभी तक बरामद नहीं हो सका है। वायरल वीडियो में एक अर्द्धनिर्मित मकान के भीतर कुछ पुलिसकर्मी बैठे दिखाई दे रहे हैं।
इसी दौरान एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचता है और थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों की ओर पिस्तौल तान देता है।
पुलिसकर्मियों ने लगाई फटकार
युवक की इस हरकत से पुलिसकर्मी नाराज हो जाते हैं और उसे पीछे हटने की चेतावनी देते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को गाली-गलाैज करते कड़ी फटकार लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
घटना के दौरान युवक की मां भी वहां मौजूद थी, जो पुलिसकर्मियों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास करती नजर आ रही है।
मानसिक रूप से परेशान युवक
इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस टीम शिकायत के आधार पर बिलौंटी गांव गई थी। इसी दौरान उक्त घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है, जो पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।